बॉलीवुड

गैर जमानती वारंट हुआ खारिज, तो राखी सावंत ने किया पोस्ट, भगवान का किया शुक्रिया अदा, बोलीं- भारत ही मेरा परिवार

Rakhi Sawant Instagram: राखी सावंत के खिलाफ चल रहे गैर जमानती वारंट को खारिज कर दिया गया है। इसी को लेकर अभिनेत्री ने रिएक्शन दिया है और भगवान को याद किया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 12:37 PM IST
Rakhi sawant react on UP Court Cancels Non-Bailable Warrant said God is always there for me

Rakhi Sawant On UP Court Cancels Non-Bailable Warrant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के तौर पर पहचानी जाने वाली और अक्सर अपने बयानों व हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कानूनी मुश्किलों में फंसी राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant) आखिरकार खारिज कर दिया गया है। इस कानूनी राहत के बाद अभिनेत्री ने राहत की सांस ली है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए भगवान का शुक्रिया अदा किया है और देश की जनता को अपना परिवार बताया है।

राखी सावंत ने गैर जमानती वारंट खारिज होने पर क्या कहा?

कानूनी राहत मिलने के बाद राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपने वकील का एक वीडियो शेयर किया है और अपनी खुशी खुलकर जाहिर की है। उन्होंने ईश्वर के प्रति अपनी गहरी आस्था जताते हुए कहा कि संकट की हर घड़ी में भगवान ने उनका साथ दिया है।

राखी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ईश्वर हमेशा मेरे साथ हैं। मुझे ईश्वर पर पूरा विश्वास है। मुझे यकीन है कि भारत के लोगों का, आप सभी का आशीर्वाद मेरे साथ है। तो क्या हुआ अगर मेरे माता-पिता या परिवार नहीं हैं, पूरा भारत ही मेरा परिवार है। ईश्वर, आपसे बहुत प्यार है।" राखी सावंत के इस बयान से साफ झलकता है कि निजी जिंदगी के संघर्षों और कानूनी पचड़ों के बीच वह मानसिक रूप से कितना अकेला महसूस कर रही थीं, लेकिन फैंस के प्यार ने उन्हें संबल दिया है।

कानूनी पचड़ों से मिली राहत, फैंस के बीच छाई चर्चा

पिछले कुछ समय से राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ और विभिन्न कानूनी मामलों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। ऐसे में कोर्ट की तरफ से गैर जमानती वारंट का खारिज होना उनके लिए किसी बड़ी जीत से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। राखी का यह अंदाज एक बार फिर इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

क्यों हुआ था राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

बता दें, 16 साल पहले शो 'राखी का इंसाफ' में अभिनेत्री ने झांसी से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को नामर्द कह दिया था। इससे लक्ष्मण सदमे में आ गए थे और उन्होंने सुसाइड कर लिया था। उनकी मां ने राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में राखी सावंत को कोर्ट से समन भेजा गया मगर वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। इसलिए अभिनेत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जो अब खारिज कर दिया गया है।

Updated on:
23 Oct 2026, 12:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All