बॉलीवुड

Hyderabad Doctor Rape Case: राखी सावंत ने बताया गैंगरेप करने वालो के साथ कैसा होना चाहिए सूलुक, इन लड़को का तो….

हैदराबाद में हुआ 27 साल की पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार राखी सांवत (Rakhi Sawant) ने वीडियो बनाकर अपराधियों को फांसी देने की मांग की देशभर में अपराधियों के लिए हो रही है फांसी की मांग
3 min read
हैदराबाद गैंगरेप पर राखी सांवत ने कही बड़ी बात
हैदराबाद गैंगरेप पर राखी सांवत ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। हैदराबाद (Hyderabad) में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। महिला डॉक्टर का शव गुरुवार सुबह शादनगर इलाके में मिला। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। यामी गौतम (Yami gautam), स्वरा भास्कर (Sawara bhashkar) समेत कई अभिनेत्रियों ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। इस बीच राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने गुस्से में एक वीडियो पोस्ट किया है और सजा की मांग की है। 27 साल की पशु चिकित्सक महिला के साथ हैदराबाद में बलात्कार और हत्या की खब़र ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस केस में बॉलीवुड से कई प्रतिक्रियाएं सामाने आई हैं। सभी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल भी उठाए हैं। वहीं इस बीच राखी सांवत का एक वीडियो भी सामने आया है।

इस वीडियो में राखी काफी गुस्से में नज़र आ रही हैं। हैदराबाद में महिला संग गैंग रेप और हत्या पर राखी ने सजा की मांग है। वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा- "दोस्तों आज मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं। लड़की को मदद मांगने के बदले में उसका बलात्कार करके उसे मार दिया गया। देश की लड़कियों को मैं कहना चाहती हूं कि ये दरिंदे भरोसे के लायक नहीं होते है। राखी ने ये भी कहा कि इनको इंसानियत नज़र नहीं आती है। रात के अंधेरे में जाते हुए सावधानी बरते। आप अपनी इज्जत खुद बचाओ। आपकी इज्जत बचाने के लिए कोई नहीं आएगा। मैं इस देश के कानून से कहना चाहती हूं कि आरोपियों को फांसी दी जाए। फांसी नहीं दे सकते तो इन्हें तालिबान जैसी सजा होनी चाहिए। इन्हें नपुंसक बना देना चाहिए। ताकि इन्हें पता चलना चाहिए कि एक लड़की के साथ बलात्कार करना क्या होता है।"

राखी सांवत ने इस वीडियो में ये भी कहा कि "इनको कड़ी सजा हो ताकि सभी की रूह कांप जाए। इन्हें पता होना चाहिए कि हिंदुस्तान का कानून कितना सख्त है। राखी आगे कहती हैं कि दुनिया की किसी भी लड़की के साथ रेप नहीं होना चाहिेए। मैं मौद जी से, हैदराबाद की पुलिस और कोर्ट कानून से गुहार लगाती हूं कि रेप के लिए कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। जब तक कानून नहीं बदलेगा तब तक ये रेप बंद होंगे। जाग जाओ मोदी सरकार। मैं इस लड़की के लिए न्याय मांगती हूं। हमारी आज आवाज़ नहीं उठी तो कुछ नहीं होगा।"

आपको बता दें कि ये अपराध निर्भया कांड से भी भयानक बताया जा रहा है। देशभर में आक्रोश की रैली निकल रही है। हर कोई चाहता है कि इस बार इन अपराधियों को फंसी हो। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
01 Dec 2019 04:26 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा