बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन रियल भाई-बहन की जोड़ियां है बेहद खास, छिड़कते हैं एक दूसरे पर जान

जोया अख्तर और फरहान अख्तर, जावेद अख्तर के बच्चे हैं।

2 min read
Aug 20, 2018
Raksha Bandhan Special

भाई-बहन के बीच एक स्पेशल बंधन और प्यार का त्यौहार है रक्षाबंधन। इस त्योहार को हर कोई खास तरीके से मनाना चाहता है। फिर चाहे वो कोई आम इंसान हो या फिर कोई स्टार। आइए, एक नजर डालते हैं बॉलिवुड के भाई-बहनों की कुछ फेमस जोड़ियों पर...

सलमान खान और अर्पिता शर्मा
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी दोनों बहनों अलवीरा और अर्पिता के काफी क्लोज हैं। इनके बीच हमेशा ही अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है।

सोनाक्षी सिन्हा भाई लव और कुश के साथ
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने दोनों भाईयों लव और कुश से बेहद प्यार करती हैं। सोनाक्षी अक्सर पार्टीज और इवेंट में अपने भाईयों के साथ नजर आती हैं।

सोहा अली खान और सैफ अली खान
सैफ अली खान अपनी बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान के बेहद करीब हैं। दोंनो की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। सोहा, सैफ की ही नहीं उनकी पत्नी करीना की भी अच्छी दोस्त हैं। दोनों को अक्सर एक साथ पार्टी करते देखा जाता है।

अर्जुन कपूर और सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री सोनम कपूर कजिन हैं। अर्जुन जहां बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना के बेटे हैं। वहीं सोनम बोनी कपूर के भाई और बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की बेटी हैं। दोनों बेहद करीब हैं। अक्सर दोनों को साथ में पार्टी करते हुए देखा जाता है, लेकिन पर्दे पर अबतक ये जोड़ी एक साथ नहीं आई है।

जोया अख्तर और फरहान अख्तर
जोया अख्तर और फरहान अख्तर, जावेद अख्तर के बच्चे हैं। दोनों भाई-बहन ने इंडस्ट्री में कम वक्त में अपना नाम कमाया है। जहां फरहान फिल्म और सिंगिंग में अपना जलवा दिखा रहे हैं, वहीं उनकी बहन जोया पर्दे के पीछ रहकर ही काम करती हैं।

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: स्कूल की किताबों में मिल्खा सिंह की जगह लगाई फरहान अख्तर की तस्वीर
Published on:
20 Aug 2018 03:25 pm
Also Read
View All