काजोल फिल्म में निभाएंगी ये किरदार:
काजोल इस फिल्म में एक सिंगल मदर पैरेंट का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। वहीं वह फिल्म में एक सिंगर भी हैं। वो अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपनी मदरहुड को भी संभालती दिखेंगी। फिल्म में काजोल के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर रिद्धि सेन नेशनल अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। फिल्म का निर्देशन प्रदीप कुमार कर रहे हैं और इसके प्रोडक्शन का काम अजय देवगन, जयंतीलाल गडा़, धवल गडा़ और अक्षय गडा़ मिल कर संभाल रहे हैं। वहीं फिल्म का संगीत निर्देशन अमित त्रिवेदी के हाथों में है। ये फिल्म 7 सितम्बर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।