बॉलीवुड

इन साउथ स्टार्स की डांस स्किल के सामने सलमान खान की बोलती हुई बंद, कहा- ओह नहीं

इस वीकेंड के वार में सलमान खान घर के सदस्यों को फटकार लगाते दिखाई देंगे। इस दौरान वो टास्क के रद्द होने पर भी नाराजगी जताएंगे। इस कड़ी में वो शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बहन शमिता शेट्टी को उनकी और राखी की लड़ाई के लिए फटकार लगाते नजरए आएंगे।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2021, 9:10 PM IST
Bigg Boss 14: रोज चैक होगा प्रतियोगियों का Body Temperature, ये नए नियम भी होंगे लागू
SALMAN KHAN

टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 15 में इस वीकें आरआरआर की टीम प्रमोशन के लिए पहुंचने वाली है। इस वीकेंड साउथ के सुपर स्टार जूनियर एनटीआर, राम चरण और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बिग बॉस के सेट पर नजर आने वाले हैं। इस मौके पर सलमान खान सभी स्टार कास्ट के साथ मौज मस्ती करने नजर आए। सेट पर सलमान खान का साउथ सुपरस्टार्स के साथ डबल धमाल देखने को मिला। सलमान खान, 'RRR' फिल्म के दोनों बड़े स्टार्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ 'नाचो' गाने पर ताल मिलाते दिखाई देंगे। इस एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ नाचते हुए उनकी हालत खराब हो जाती है। वीडियो में दिख रहा है कि वे इस सॉन्ग का हुक स्टेप करने में कितना घबरा रहे हैं। सलमान खान, राम चरण, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर चारों मिलकर नाचो गाने के शानदार हुक स्टेप दोहराते हैं इसी दौरान सलमान खान बीच में रुक जाते हैं और मस्ती में रोते हुए कहते हैं, रुक जाओ..अब नहीं... जिसे सुनकर सब हंसने लगते हैं।

यह भी पढ़ेंः फिल्म 83 देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाए विराट कोहली, कह दी ये बात
सलमान आलिया से कहते हैं मैं तुमसे प्रॉमिस करता हूं कि एक दिन मैं भी इन दोनों की तरह तुम्हें नाचके दिखाउंगा, लेकिन जूनियर एनटीआर कहते सर एक दिन नहीं आपको आज ही कहना है। फिर तीनों मिलकर सलमान को ये हुक स्टेप सिखाते हैं। इसके साथ इस एपिसोड की एक और झलक सामने दिखाई दी है, जिसमें आलिया तेलगू में फिल्म का डायलॉग बोलती हैं और सलमान भी उसका जवाब तेलगू में ही देते हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाला एपिसोड कितना इंटरटेनिंग होने वाला है।
यह भी पढ़ेंः करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का स्पेशल मूमेंट हुआ कैद, लेट नाईट ब्लैंकेट में कर रहे थे ऐसा काम

बता दें कि इस वीकेंड के वार में सलमान खान घर के सदस्यों को फटकार लगाते दिखाई देंगे। इस दौरान वो टास्क के रद्द होने पर भी नाराजगी जताएंगे। इस कड़ी में वो शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बहन शमिता शेट्टी को उनकी और राखी की लड़ाई के लिए फटकार लगाते नजरए आएंगे। जिस पर शमिता शेट्टी अपना पक्ष रखने की कोशिश करती हैं। बता दें कि शमिता शेट्टी और राखी के बीच पिछले टास्क के बाद गर्मा-गर्मी का माहौल हो जाता है जिसके बाद शमिता अपना आपा खो देती हैं और राखी सावंत को धक्का दे देती हैं। इसी क्रम में सलमान खान शमिता पर अपना गुस्सा दिखाते हैं।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई