
VIRAT KOHLI
फिल्म 83 की रिलीज का आज दूसरा दिन है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल नहीं दिखा सकी जिसकी उम्मीद थी। इस फिल्म की टक्कर पहले से रिलीज फिल्म ‘स्पाइडर-मैन’ और ‘पुष्पा’ के साथ अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे’ से भी है। फिल्म से उम्मीद थी कि पहले दिन फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के रिकॉर्ड को पछाड़ देगी, लेकिन रणवीर सिंह ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए। फिल्म के प्रमोशन को देखते हुए यही लग रहा था कि यह फिल्म पहले दिन ही कमाल कर देगी, ऐसा हुआ नहीं। हालांकि मेकर्स को उम्मीद है फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, क्योंकि ज्यादातर लोगों को यह फिल्म पसंद आ रही है। लोग थिएटर से निकलकर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। कई थिएटर के बाहर तो लोगों को रोते हुए भी देखा गया। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान काफी स्टार्स को इमोशनल होते हुए देखा गया था। अब इसी कड़ी में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इस फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है।
दरअसल विराट कोहली ने इस फिल्म को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने फिल्म के कलाकार रणवीर सिंह समेत बाकियों की भी तारीफ की है। कोहली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट इतिहास के इस आइकोनिक मोमेंट को इतने बेहतर तरीके से दोबारा नहीं जी सकता था। जिस ऐतिहासिक और 1983 वर्ल्ड कप के इमोशनल मोमेंट पर यह फिल्म बनी है, उसे बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। सभी ने शानदार काम किया है।वहीं एक अन्य पोस्ट में कोहली ने कहा है कि फिल्म में रणवीर सिंह का एक अलग ही लेवल देखने को मिला है। सभी ने शानदार काम किया है। विराट कोहली ने इस पोस्ट में 1983 के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव और फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान को भी मेंशन किया।
यह भी पढ़ेंः एक सीन के लिए अपनी जिंदगी से खेल गए थे स्टार्स, एक तो मौत के मुंह से लौटा वापस
यह फिल्म कई मानों में लोगों के लिए इमोशनल है। फिल्म स्टार्स के साथ-साथ इंडियन क्रिकेट टीम के लिए यह फिल्म काफी मायने रखती है। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने कहा कि इस फिल्म में कपिल देव का रोल निभाकर वो खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः OMG! अक्षय कुमार से पीछे रह गई रणवीर सिंह की 83, ये रहा पहले दिन का कलेक्शन
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ’83’ 1983 के विश्व कप पर बनाई गई है, जब इंडिया ने एतिहासिक जीत हासिल की थी। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा पकंज त्रिपाठी भी नजर आए हैं। रणवीर सिंह जहां कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं वहीं पकंज त्रिपाठी मैनेजर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
Published on:
25 Dec 2021, 6:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.