बॉलीवुड

राम गोपाल वर्मा ने इधर अनाउंस की नई फिल्म ‘सिंडिकेट’, उधर जेल जाने का आया फरमान, अब क्या होगा?

Ram Gopal Varma New Movie Syndicate: राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में अपनी नई मूवी सिंडिकेट अनाउंस की। वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया। यहां जानें क्या है पूरा मामला।
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2025, 6:15 PM IST
Feature image

Ram Gopal Varma Convicted: मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने एक्स यानी ट्विटर पर अपनी नई मूवी की घोषणा की है। इसका नाम है सिंडिकेट। डायरेक्टर ने दावा किया है कि ये 'अब तक की सबसे बड़ी फिल्म' होगी और कसम खाई कि ये सिनेमा के उनके सभी पापों को धो देगी।

राम गोपाल वर्मा की नई मूवी

सिंडिकेट मूवी की टैगलाइन है- "केवल मनुष्य ही सबसे भयानक जानवर हो सकता है।" इसकी स्टोरी के बारे में भी राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर बात की है। उन्होंने बताया कि इसकी स्क्रिप्ट एक भयानक संगठन पर बेस्ड है जो भारत के अस्तित्व को खतरे में डालता है।

इससे पहले राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म सत्या के ब्लॉकबस्टर होने और उसके 100 मिलियन डॉलर कमाने पर वो सफलता के नशे में चूर हो गए थे। मगर फिर बाद में उन्होंने प्रण लिया था कि वो सत्या जैसी ही एक हिट फिल्म बनाएंगे। शायद सिडिकेट वही फिल्म है।

राम गोपाल वर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी


मगर फिल्म के अनाउंस होने बाद ही इस पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इधर उन्होंने फिल्म की अनाउंसमेंट की और उधर आज मुंबई के अंधेरी कोर्ट ने राम गोपाल वर्मा को चेक बाउंस मामले में 3 महीने की सजा सुना दी।

राम गोपाल वर्मा केस

अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट 7 साल से इस मामले की सुनवाई कर रहा था। डायरेक्टर सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं थे, जिसके कारण अदालत ने उनकी गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया।

वारंट जारी होने के बाद से ही राम गोपाल वर्मा के फैंस चिंतित हैं। वो उनके बारे में सोच कर परेशान हो रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अगर वो जेल चले गए तो उनकी मूवी सिंडिकेट का क्या होगा?

Updated on:
23 Jan 2025, 6:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा