बॉलीवुड

ये तो हद हो गई! रामू ने की पद्मावती बनी दीपिका से पॉर्न स्टार मिया मालकोवा की तुलना! कही अश्लील बात…

हाल में राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट जारी किया है जिसमें वो मिया मालकोवा को दीपिका पादुकोण के लिए कॉम्पिटिशन बता रहे
2 min read
Jan 24, 2018
 deepika padukone and mia malkova
deepika padukone and mia malkova

बॅालीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा इन दिनों 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' नाम की फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म में अमेरिका की मशहूर पॉर्न स्टार मिया मालकोवा लीड किरदार निभा रही हैं। हर दिन इस फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। लेकिन इस बार तो रामू ने हद ही कर दी है।


बता दें हाल में राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट जारी किया है जिसमें वो मिया मालकोवा को दीपिका पादुकोण के लिए कॉम्पिटिशन बता रहे हैं। जी हां उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ''मेरी फिल्म 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' 26 जनवरी को सुबह 9 बजे फिल्म 'पद्मावत' के साथ रिलीज हो रही है GodSexTruth.Online पर। मिया मालकोवा और दीपिका पादुकोण में से बेहतर महिला की जीत होगी।'' अब देखना ये होगा कि दर्शकों को मिया माल्कोवा पसंद आती है या फिर दीपिका पादुकोण।

इसी के साथ राम गोपाल वर्मा ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा,'मिया मालकोवा की 'गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ' और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' में सिर्फ एक ही फर्क है कि एक सामाजिक विवाद है और अन्य एक ऐतिहासिक विवाद है।''

बता दें राम गोपाल वर्मा की फिल्म केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होने वाली है। अब इस फिल्म का दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' से तुलना करना जरा समझ नहीं आया।

हो सकता है ये उनकी फिल्म को प्रचार में लाने का पैंतरा हो। आपको बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए राम गोपाल वर्मा ने फेसबुक पर लिखा, ''ये ना तो कोई फिल्म है, ना ही शॉर्ट फिल्म और ना ही सीरिज।ये मिया मालकोवा के बारे में है जो बता रही हैं सेक्स के बारे में वो क्या सोचती हैं और उसका जिदंगी में क्या महत्व हैं। ये भी ये फिल्म जो दिखा रही है उसमें मैं एक व्यक्ति और फिल्ममेकर की तरह पूरा यकीन रखता हूं।''

Updated on:
24 Jan 2018 12:22 pm
Published on:
24 Jan 2018 11:46 am
Also Read
View All
‘हैवान’ में अक्षय कुमार- सैफ अली खान की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया खुलासा, बोले- नए स्टार्स बहुत इनसिक्योर है

सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी