बॉलीवुड

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड में गजब का उत्साह, जय श्रीराम के जयकारों के साथ लिखी ये बातें

पूरे देश में राम मंदिर निर्माण के लिए (Ram Mandir Bhumi Pujan) भूमि पूजनको लेकर उल्लास का माहौल है। बॉलीवुड सेलेब्स भी राम मंदिर को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

2 min read
Aug 05, 2020
श्रीराम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड में गजब का उत्साह, जय श्रीराम के जयकारों के साथ लिखी ये बातें
श्रीराम मंदिर भूमि पूजन: बॉलीवुड में गजब का उत्साह, जय श्रीराम के जयकारों के साथ लिखी ये बातें

अयोध्या मेें राम मंदिर निर्माण के लिए आज बुधवार को भूमि पूजन किया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। पूरे देश में राम मंदिर निर्माण को लेकर उल्लास का माहौल है। बॉलीवुड सेलेब्स भी राम मंदिर को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

शत्रुघ्न सिन्हा

अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा- बधाई। जय श्री राम। हमारे घर का नाम रामायण है। इसलिए हमारा परिवार सही मायनों में रामायण वासी है।' साथ ही उन्होंने पुराने सिक्कों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज कि दिन कुछ जानकारीपरक फॉरवर्ड मिला। उम्मीद है यह सही होगा। इन पुराने सिक्कों पर एक तरफ राम दरबार है, दूसरी तरफ कमल का फूल। इसके साथ लिखा है-'एक संयोग ही कहा जाएगा 1818 में जो 2 आना सिक्का होता था, उसमें एकतरफ रामदरबार अंकित था और दूसरे तरफ कमल का फूल बना हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है,यह संदेश था कि जब कमल का राज आएगा अयोध्या में तभी दीपोत्सव मनाया जाएगा एवं भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनेगा!'

अरुण गोविल

रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभा घर—घर में प्रसिद्ध हुए अभिनेता अरुण गोविल ने लिखा- इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है। आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जय श्रीराम।

कंगना रनोत

टीम कंगना रनोत ने राम मंदिर की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा,'दो तस्वीरें 500 साल की यात्रा का बखान कर रही हैं। प्यार, विश्वास और आस्था की यात्रा। एक ऐसी सभ्यता की यात्रा जो राख से उठकर सबसे अधिक पूजे जाने वाले आदर्श की भव्यता तक पहुंची। जय श्री राम।'

सुभाष घई

फिल्ममेकर सुभाष घई ने भगवान श्रीराम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'राम का मतलब है, सदात्मा। श्री राम का मतलब है, एक ऐसा इंसान जो किसी भी हाल में मर्यादा ना छोड़े। राम मंदिर के रूप में यह हर भारतीय के लिए एक जागरूक करने वाला कदम है।'

वहीं परेश रावल ने अयोध्या के लिए रवाना होते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर शेयर कर लिखा—जय श्रीराम। अनुपम खेर ने ट्विटर पर अपनी डीपी बदलकर भगवान राम की तस्वीर लगा दी।

Published on:
05 Aug 2020 12:25 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं