बॉलीवुड

Ramayana Box Office Collection 14 Nov: रामायण का 10वें दिन धमाका, 1200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण ने दूसरे शनिवार को शानदार छलांग लगाते हुए इतिहास रच दिया है। फिल्म ने महज 10 दिनों में 1,200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 8:31 AM IST
Ramayana Box Office Collection 14 nov ranbir kapoor yash film crossed 1200 crore on saturday
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार कलेक्शन (Photo Source- Twitter/@Enter_bolly)

Ramayana Box Office Collection Day 10: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर तथा यश स्टारर मेगा-बजट फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। रिलीज के दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर बंपर उछाल देखने को मिला है। इस पौराणिक महाकाव्य ने दुनिया भर में 1,200 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है और इसकी रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म लगातार बड़ी-बडी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है। जहां एक तरफ खुद रणबीर कपूर ने अपनी एनिमल के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ दिया है वहीं, इसने छावा को मात देकर इतिहास रच दिया है। आइये जानते हैं 10वें दिन का कितना हुआ कलेक्शन...

रामायण ने 10वें दिन कितना किया कलेक्शन?

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म रामायण ने अपने 10वें दिन 14 नवंबर शनिवार को भारत में शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार 72.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो शुक्रवार की तुलना में करीब 51.6% अधिक है। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन बढ़कर 685.60 करोड़ रुपये और कुल भारतीय कमाई 819.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

शनिवार की कमाई में सभी भाषाओं का योगदान बेहद शानदार रहा है। अकेले हिंदी वर्जन ने 18,557 शोज के जरिए 53.75 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं, कन्नड़ वर्जन ने 5.40 करोड़ रुपये, मलयालम और तमिल दोनों ने 4.75-4.75 करोड़ रुपये, जबकि तेलुगु ने 4.25 करोड़ रुपये का योगदान दिया। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो मलयालम में सबसे ज्यादा 83%, तमिल में 62.5% और कन्नड़ में 58.8% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो फिल्म की अखिल भारतीय लोकप्रियता को साफ दर्शाती है।

विदेशी बाजारों में जलवा और 'एनिमल' को पीछे छोड़ा

सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट से 10वें दिन 30 करोड़ रुपये का योगदान मिला, जिससे ओवरसीज कुल कमाई 408.50 करोड़ रुपये हो गई है। घरेलू ग्रॉस और ओवरसीज को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1,228 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

खास बात यह है कि रणबीर कपूर की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' भी इस मुकाम के मुकाबले काफी पीछे छूट गई है। 'एनिमल' ने अपने 10वें दिन भारत में 36 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी, जो 'रामायण' के 10वें दिन के आंकड़े से लगभग आधी है। शानदार विषय वस्तु और भव्य सिनेमाई अनुभव के चलते यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब साबित हो रही है।

Updated on:
15 Nov 2026, 8:31 AM IST
Published on: