रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने नए सपनों के घर का नाम अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के नाम पर रखेंगे, इसी के साथ राहा बी-टाउन की सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी।
जन्म से ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके क्यूटनेस के चर्चे भी खूब हैं। अब राहा को लेकर एक और खबर सामने आई है। वो बी-टाउन की सबसे अमीर किड्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
दरअसल, रणबीर कपूर अपने नए बंगले में शिफ्ट होने के लिए तैयार है। अक्सर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बंगले के बाहर स्पॉट किए जाते हैं। अभी इसका निर्माण कार्य चल रहा है। पहले इस बंगले का नाम दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज के नाम पर रखा गया था और कपूर परिवार में इकलौता पोता होने के कारण यह संपत्ति आरके के नाम पर है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया कि “रणबीर और आलिया दोनों अपने सपनों का घर बनाने के लिए अपनी मेहनत की कमाई बराबर-बराबर लगा रहे हैं। बंगले की कीमत लगभग 250 करोड़ से अधिक होगी।
यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News
इसी के साथ यह शाहरुख खान के मन्नत और अमिताभ बच्चन के जलसा की तुलना में मुंबई क्षेत्र का सबसे महंगा बंगला बन जाएगा। यह भी कहा जाता है कि रणबीर, बंगले का नाम अपनी बेटी ‘राहा’ के नाम पर रखेंगे और इससे उनकी नन्हीं बेटी बी-टाउन की सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी। इस विशाल बंगले के साथ-साथ आलिया और रणबीर दोनों के पास बांद्रा इलाके में 4 फ्लैट हैं और इनकी कीमत 60 करोड़ से ज्यादा है।