बॉलीवुड

Brahmastra First Look : ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला लुक आया सामने, इस अंदाज में दिखे रणबीर कपूर

आपको बता दें कि अयान मुखर्जी ने फिल्म का टाइटल पहले ब्रह्मास्त्र नहीं बल्कि ड्रैगन रखा था...
2 min read
• •
Mar 10, 2019
Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की अपकमिंग मूवी 'brahmastra' इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म की पहली तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक तस्वीर अपने इंस्टग्राम अकाउंट से शेयर की है।

अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके चेहरे पर एक कट नजर आ रहा है और उनके लंबे बाल हैं। कुर्ता पहने हुए रणबीर कपूर की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि अयान मुखर्जी ने फिल्म का टाइटल पहले ब्रह्मास्त्र नहीं बल्कि ड्रैगन रखा था, लेकिन यह लोगों पसंद नहीं इसके बाद उन्होंने इसे बदल दिया। उन्होंने बताया है कि रणबीर के लुक में भी बदलाव किए गए।

रणबीर कपूर के किरदार का नाम पहले रूमी रखा था। लेकि बाद में बदल कर इसे शिवा कर दिया गया। अयान ने अपनी पोस्ट में लिखा, रूमी। पहले वो रूमी था। बड़े-बड़े बालों वाला। ये तस्वीर फिल्म के लिए किए गए एक पुराने लुक टेस्ट की है। रूमी का मानना था कि प्यार वो पुल है जो तुम्हारे और बाकी सब के बीच का फासला तय करता है।

अयान ने लिखा, 'बाद में हमें दूसरी इंस्पिरेशन मिल गई और दूसरे विचार आए। इस तरह ड्रैगन (फिल्म का पहले तय किया गया नाम) 'ब्रह्मास्त्र' बन गया और रणबीर का हेयर कट किया गया जिसके बाद वो शिवा बन गया।'

Updated on:
10 Mar 2019 05:19 pm
Published on:
10 Mar 2019 05:19 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा