बॉलीवुड

फुटबॉल मैच के दौरान रणबीर कपूर को लगी चोट, खून से होठ हुए लाल

रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) के होंठ में चोट लग गई है। फुटबॉल मैच खेलने के दौरान उन्हें ये चोट लगी है। रणबीर(Ranbir Kapoor) का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
rk-injured2.jpg

नई दिल्ली। रणबीर कपूर फिल्मों में साथ फुटबॉल खेलने के भी शौकीन हैं। जब भी उन्हें शूंटिग के बाद समय मिलता है वो मैच खेलने निकल जाते है अभी हाल ही में उन्हें छुट्टी के बाद गेम खेलते हुए स्पॉट किया जाता है। जिसमें वो गेम खेलते हुए घायल हो गए हैं। रणबीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirkapoor) on

रणबीर जुहू स्थित फुटबाल मैदान पर फ्रेंडली मैच खेल रहे थे। उनके ग्रुप में अभिषेक बच्चन, डिनो मौर्या, विवियन डिसेना, कार्तिक आर्यन समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। हाल ही में रणबीर को सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ मैच खेलते देखा गया, इस मैच के दौरान उन्होंने कुछ गोल भी दागे थे। लेकिन रणबीर को खेल के दौरान होठों पर चोट लग गई। वीडियो में रणबीर अपनी चोट को छिपाते नजर आ रहे हैं।

इसके बाद जब वो अपनी कार पर बैठते हौ तो रणबीर फोटोग्राफर से कहते नजर आते हैं कि लग गया है। हालांकि, चोट के बावजूद वह अपने फैन्स से मिले और उनके साथ फोटोज क्लिक करवाई। रणबीर ने इसके अलावा फोटोग्राफर्स के आगे पोज दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी चोट भी उन्हें दिखाई थी।

Updated on:
23 Dec 2019 02:56 pm
Published on:
23 Dec 2019 02:55 pm