बॉलीवुड

‘रामायण’ के इवेंट पर रणबीर कपूर ने गलती से रिवील कर दिया मोबाइल नंबर? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

Ramayan Movie: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के हालिया इवेंट के दौरान अब कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा अब कई जगह हो रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 1:08 PM IST
Ramayan Movie
Ramayan Movie (फोटो सोर्स- IMDb)

Ramayan Movie: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की लॉस एंजिल्स में हुई खास स्क्रीनिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा है। इस क्लिप में रणबीर कपूर अपनी ‘ये जवानी है दीवानी’ की को-स्टार पूर्णा जगन्नाथन के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पूर्णा उनसे उनका फोन नंबर मांगती हैं और रणबीर उनके मोबाइल में कुछ टाइप करते दिखाई देते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि क्या रणबीर ने गलती से अपना मोबाइल नंबर कैमरे के सामने दिखा दिया। हालांकि, वीडियो में नंबर साफ तौर पर दिखाई नहीं देता है और इसे लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि भी सामने नहीं आई है।

पूर्णा ने मांगा रणबीर का फोन नंबर

वायरल क्लिप में रणबीर और पूर्णा रेड कार्पेट पर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पूर्णा अपना फोन रणबीर की तरफ बढ़ाती हैं। वह उनसे फोन नंबर मांगती हैं और रणबीर उनके फोन में नंबर टाइप करते नजर आते हैं।

कैमरा दोनों से कुछ दूरी पर होने की वजह से स्क्रीन पर दर्ज नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं देता। इसके बावजूद यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक पपराजी इंस्टाग्राम पेज ने इस वीडियो को शेयर किया, जिसके बाद फैंस के बीच इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

हालांकि, यह कहना संभव नहीं है कि वीडियो में वास्तव में रणबीर का मोबाइल नंबर रिकॉर्ड हुआ है। इसलिए इसे फिलहाल सिर्फ वायरल वीडियो से जुड़ी चर्चा के तौर पर ही देखा जा रहा है।

लॉस एंजिल्स में हुई ‘रामायण’ की खास स्क्रीनिंग

‘रामायण: पार्ट वन’ की मेकर्स ने 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में खास स्क्रीनिंग आयोजित की थी। यह आम रिलीज से पहले आयोजित की गई एक आमंत्रण आधारित स्क्रीनिंग थी।

इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस साई पल्लवी और यश भी मौजूद रहे। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

स्क्रीनिंग म्यूजियम के डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित हुई, जिसमें करीब 945 लोगों के बैठने की क्षमता बताई गई है। कार्यक्रम से रणबीर, साई पल्लवी और यश के कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं।

कई बड़े मेहमान भी पहुंचे

‘रामायण’ की इस खास स्क्रीनिंग में फिल्म की टीम के अलावा कई चर्चित हस्तियां भी नजर आईं। इनमें जेडा पिंकेट स्मिथ, रोहिणी अय्यर, बेंजी केली और गिसेला मारेंगो समेत कई मेहमान शामिल थे।

फिल्म को लेकर भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है। खास तौर पर फिल्म की स्टारकास्ट और बड़े बजट ने इसे रिलीज से पहले ही सुर्खियों में ला दिया है।

4,000 करोड़ रुपये का बताया जा रहा बजट

‘रामायण’ को दो हिस्सों में बनाया जा रहा है और दोनों भागों का संयुक्त बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है और इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

‘रामायण: पार्ट वन’ भारतीय सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले लॉस एंजिल्स की स्क्रीनिंग और रणबीर कपूर का यह वायरल वीडियो फिल्म की चर्चा को और बढ़ा रहा है।

Updated on:
28 Oct 2026, 1:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
इंडिगो फ्लाइट की सर्विस पर भड़के फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा! लगाया लापरवाही का आरोप, बोले- दिल्ली में छूट गई दवाइयां

विवेक अग्निहोत्री की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ये एक्टर निभाएगा अहम भूमिका! पाकिस्तान की दिखेगी इनसाइड स्टोरी

‘बॉलीवुड के माहौल ने बनाया दबाव’, ‘इंडियन आइडल’ के रनर अप रहे अमित सना ने फिर साधा निशाना, बोले- कई गाने गाना ही नहीं चाहता था

रावण के 10 सर वाला गोल्ड ब्रोच पहने नजर आए यश, रायामण के इवेंट के वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान

महाभारत में ‘कृष्ण’ बने नीतीश भारद्वाज ने साई पल्लवी के सीता के किरदार पर किया पोस्ट, जताई एक बड़ी उम्मीद