बॉलीवुड

भगवान राम और भगवान परशुराम का क्या है संबंध? Ramayana के ट्रेलर के बाद फैंस में बढ़ी कहानी जानने की उत्सुकता

Ramayana Trailer: 'रामायण' ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम और परशुराम दोनों के रूप में क्यों नजर आए? जानिए विष्णु के अवतारों, सीता स्वयंवर और परशुराम की कहानी से जुड़ी पूरी वजह, साथ ही फिल्म की रिलीज और स्टारकास्ट की जानकारी।
2 min read
Jul 30, 2026
Ramayana trailer
ट्रेलर के बाद भगवान राम और परशुराम की चर्चा हुई तेज (X-@XpressCinema)

Ramayana movie 2026: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही रणबीर कपूर के डबल रोल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ट्रेलर में रणबीर भगवान राम के साथ परशुराम के रूप में भी दिखाई दिए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि एक ही एक्टर दोनों किरदार क्यों निभा रहा है। इसकी वजह हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के अवतारों से जुड़ी है।

क्यों निभा रहे हैं रणबीर कपूर दो किरदार?

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक भगवान विष्णु के दस अवतारों में परशुराम छठे और भगवान राम सातवें अवतार हैं। इसी कारण फिल्म में रणबीर कपूर दोनों स्वरूपों में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में ये झलक मिलने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

राम और परशुराम की मुलाकात

वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, सीता के स्वयंवर में भगवान शिव के धनुष पिनाक पर प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी गई थी। भगवान राम ने धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई, लेकिन उनके स्पर्श से धनुष टूट गया। ये समाचार सुनकर भगवान शिव के परम भक्त परशुराम क्रोधित हो गए। इसके बाद परशुराम ने भगवान राम को भगवान विष्णु के दिव्य धनुष शारंग पर प्रत्यंचा चढ़ाने की चुनौती दी। भगवान राम ने इसे भी सहजता से पूरा कर दिया। तभी परशुराम ने उन्हें भगवान विष्णु का अवतार स्वीकार करते हुए दिव्य धनुष सौंप दिया।

हिंदू परंपरा में परशुराम को सात चिरंजीवियों (अमर व्यक्तियों) में गिना जाता है। उनके साथ हनुमान, अश्वत्थामा, राजा महाबली, विभीषण, वेदव्यास और कृपाचार्य का भी उल्लेख मिलता है। महाभारत में भी परशुराम का अहम स्थान है, क्योंकि वे भीष्म, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे योद्धाओं के गुरु रहे।

परशुराम के जीवन की फेमस कहानियां

पौराणिक कथाओं में परशुराम ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र थे। एक कथा में बताया गया है कि पिता के आदेश पर उन्होंने अपनी माता का वध किया, लेकिन बाद में वरदान के रूप में माता को पुनर्जीवित करने की इच्छा मांगी, जिसके राजा कार्तवीर्य अर्जुन द्वारा कामधेनु गाय को बलपूर्वक ले जाने और बाद में ऋषि जमदग्नि की हत्या किए जाने के बाद परशुराम ने क्रोधित होकर अन्यायी राजाओं के विनाश का संकल्प लिया।

क्या फिल्म में दिखेगी परशुराम की पूरी कहानी?

फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि नितेश तिवारी की फिल्म में परशुराम के जीवन की इन घटनाओं को विस्तार से दिखाया जाएगा या नहीं। हालांकि ट्रेलर में उनके किरदार की मौजूदगी ने दर्शकों के बीच नई चर्चा जरूर छेड़ दी है। बता दें, नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड रोल में हैं। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

Updated on:
30 Jul 2026 05:59 pm
Published on:
30 Jul 2026 05:58 pm