बॉलीवुड

रणबीर कपूर ने अपनी दुल्हनिया आलिया भट्ट के लिए मंगवाया है विदेश से ये खास तोहफा

आलिया भट्ट और रनबीर कपूर की शादी से जुड़ी नए अपडेट लगातार सुर्ख़ीयों में बने हुए हैं। अब ख़बर आ रही है कि शादी वाले दिन रणवीर कपूर आलिया भट्ट को देने वाले हैं ये खास तोहफ़ा…
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2022, 10:29 AM IST
Ranbir Kapoor's wedding gift for wife to be Alia Bhatt
Ranbir Kapoor's wedding gift for wife to be Alia Bhatt

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। लेकिन अब भी शादी को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ हैं। दोनों की ओर से अब तक शादी को लेकर कोई भी ख़ुलासा नहीं किया गया हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि आज से कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत होने वाली हैं।

कपूर और भट्ट परिवार शादी को लेकर चुप्पी थामे हुए हैं।लेकिन शादी की तैयारियां देखकर ये साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ख़बरों की मानें तो रणबीर कपूर से शादी के दिन आलिया भट्ट को एक ख़ास तोहफ़ा देने वाले हैं। ये तोहफ़ा इतना ज़्यादा ख़ास है कि उसे विदेश से आलिया के लिए मंगवाया गया हैं।

रणबीर कपूर आलिया भट्ट की जोड़ी सालों से सुर्ख़ीयों में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट की फ़ैन फॉलोइंग काफ़ी शानदार हैं। आलिया भट्ट के फ़ैन उन्हें शादी के बंधन में बधते देखना चाहते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को स्पेशल फ़ील करवाने का एक भी मौक़ा नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में कहा यह जा रहा है कि रणबीर कपूर ने अपनी दुल्हनिया आलिया भट्ट को कस्टम मेड वेडिंग बैंड देने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रणबीर कपूर अपनी दुल्हनिया को कस्टम मेंड वेडिंग बैंड देने वाले हैं। इस बैंड पर कुल आठ हीरे लगे हुए हैं इसकी क़ीमत की बात करें तो वह करोड़ों में है। इस बैंड को इंटरनेशनल ब्रांड वैन कलीफ और अर्पल्स नाम के ब्रॉड ने बनाया हैं। बता दे कि दोनो की शादी जल्द ही होने वाली हैं। शादी के खबरों के बीच आए दिन कोई ना कोई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

Updated on:
13 Apr 2022, 10:29 AM IST
Published on: