बॉलीवुड

रणबीर कपूर ने टी-शर्ट पर लिखा स्पेशल पर्सन का नाम, आलिया नहीं तो कौन है वो इंसान

Ranbir Kapoor T-Shirt: रणबीर कपूर की टी-शर्ट इस समय काफी वायरल हो रही है। फैंस उनकी ये टी-शर्ट देखकर खुश हो रहे हैं।

2 min read
May 23, 2024
Ranbir Kapoor T-shirt

Ranbir Kapoor T-Shirt: रणबीर कपूर इस बार अपनी फिल्म 'रामायण नहीं बल्कि अपनी टी-शर्ट की वजह से चर्चा में हैं। एक्टर की टी-शर्ट इस समय काफी वायरल हो रहा है। एक्टर ने उस पर अपने स्पेशल पर्सन का नाम लिखवाया हुआ है। काफी लोगों को लग रहा था कि उन्होंने आलिया का नाम लिखाया होगा, पर ऐसा नहीं है। एक्टर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में सेट से ही उनकी ये फोटो सामने आई है। इसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

रणबीर कपूर की टी-शर्ट हुई वायरल (Ranbir Kapoor T-Shirt)

रणबीर कपूर के साथ डिजाइनर रिंपल नरूला ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, इसमें दोनों को फिल्म 'रामायण' के शूट के दौरान देखा जा सकता है। इसी फोटो में रणबीर ने जो टी-शर्ट पहनी है उसपर आलिया भट्ट का नाम नहीं, उनकी बेटी राहा कपूर का नाम लिखा है। राहा के नाम की ये कस्टमाइज टी-शर्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। रणबीर इससे पहले भी कई मौके पर बेटी के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं।

रणबीर कपूर ने फोटो में पिंक टी-शर्ट पहनी हुई है। जिस पर हिंदी में ब्लैक फॉन्ट में राहा का नाम लिखा हुआ था। राहा के नाम के अलावा एक प्यारा सा एनिमेटेड पांडा भी नजर आ रहा है। रणबीर की ये टी-शर्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। इससे साफ जाहिर है कि वह अपनी बेटी राहा से कितना प्यार करते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर