10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजपाल यादव के जेल जाने पर सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- खराब समय की वजह से…

Sonu Sood On RajpaL Yadav: राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बुरी दौर से गुजर रहे हैं। वह इस समय जेल में हैं। ऐसे में सोनू सूद ने उनके करियर पर बयान दिया है और उन्हें एक बेहतरीन एक्टर बताया है।

2 min read
Google source verification
राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बुरी दौर से गुजर रहे हैं। वह इस समय जेल में हैं। ऐसे में सोनू सूद ने उनके करियर पर बयान दिया है और उन्हें एक बेहतरीन एक्टर बताया है।

राजपाल यादव के जेल जाने पर सोनू सूद का कमेंट

Rajpal Yadav In Jail: बॉलीवुड को शानदार फिल्में देने वाले एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि तिहाड़ जेल में सरेंडर को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनका जेल जाने से पहले बयान सामने आया था, जिसमें वह भावुक नजर आए थे और इंडस्ट्री में रिश्तों और दोस्त न होने पर बात की थी। अब ऐसे में सोनू सूद सामने आए हैं और उन्होंने फिर साबित कर दिया है कि उनका दिल कितना बड़ा है।

राजपाल यादव को लेकर दिया सोनू सूद ने बयान (Sonu Sood On Rajpal Yadav In Jail)

जिस समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री तमाशा देख रही थी और दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव कानूनी और वित्तीय संकट के चलते तिहाड़ जेल जाने को मजबूर हुए थे। ऐसे में सोनू सूद अकेले ऐसे व्यक्ति बनकर उभरे हैं जिन्होंने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सोनू ने न केवल राजपाल यादव का समर्थन किया है, बल्कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी दी है।

सोनू सूद ने किया भावुक पोस्ट (Sonu Sood Emotional Post for Rajpal Yadav)

सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए राजपाल यादव को इंडस्ट्री का एक 'अनमोल तोहफा' बताया है। सोनू ने लिखा, "राजपाल यादव एक बेहद टैलेंटेड अभिनेता हैं, जिन्होंने सालों तक हमें हंसाया है। कभी-कभी जिंदगी टैलेंट की कमी से नहीं, बल्कि खराब समय की वजह से नाइंसाफी कर जाती है। वह मेरी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे। मुझे लगता है कि यह वह समय है जब हम सभी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और साथी कलाकारों को एक साथ खड़ा होना चाहिए।

सोनू सूद ने दिया राजपाल यादव को साइनिंग अमाउंट (Sonu Sood Offer movie of Rajpal Yadav)

सोनू ने आगे साफ किया कि वह राजपाल को एक 'साइनिंग अमाउंट' दे रहे हैं, जो उनके काम के बदले दी जा रही है। उन्होंने कहा, "यह कोई दान या चैरिटी नहीं है, बल्कि एक कलाकार का सम्मान है। हमें अपने साथियों को याद दिलाना चाहिए कि वह अकेले नहीं हैं। इसी से पता चलता है कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग