
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इनदिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'संजू' की सक्सेज को इंज्वॉय कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के जीवन पर बनी है। ये फिल्म रिलीज होते ही कमाई के मामले पर बॉक्स आॅफिस पर लगातार रिकार्ड बनाती जा रही है। इस फिल्म में रणबीर की एक्टिंग को देख लोग उनकी जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं। अब फैन्स दोनों को सिल्वर स्क्रिन पर एक साथ देखना चाहते हैं। उनके फैन्स की ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है।
इस फिल्म में साथ नजर आएंगे रणबीर-संजय:
संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई' का सीक्वल जल्द ही बनने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय की इस हिट फिल्म के सीक्वल में रणबीर कपूर उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो राजकुमार हिरानी रणबीर की एक्टिंग 'संजू' में देख चुके हैं और साथ ही इसी फिल्म में उन्होंने रणबीर को 'मुन्ना भाई' के रोल को करते भी देखा है। इसलिए वह रणबीर को अपनी इस फिल्म में लेना चाहते हैं।
Sanju Success Bash... Ranbir Kapoor , Paresh Rawal . . . . #ranbirkapoor #sanjaydutt #sanju #rajkumarhirani #diamirza #anushkasharma #sonamkapoor #karishmatanna #pareshrawal #vickykausha #newrelease #instamovie #patrikaentertainment #bollywood #filmydangal
'मुन्ना भाई' में इस एक्टर की जगर रणबीर होंगे:
खबरों की मानें तो राजकुमार हिरानी 'मुन्ना भाई' में रणबीर को सर्किट के रोल में देखना चाहते हैं। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि उन्होंने इस रोल के लिए रणबीर से बात की है। लेकिन अभी रणबीर की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। 'मुन्ना भाई' की पिछली दोनों फिल्मों में सर्किट का रोल अरशद वारसी ने निभाया था। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि उनके हाथ से ये रोल निकल जाएगा।