'धड़क' की शुरुआत में नजर आएंगी श्रीदेवी:
फिल्म रिलीज होने के पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें 'धड़क' की शुरुआत श्रीदेवी से ही होगी। जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के लिए एक ईमोशनल लेटर लिखा है। वहीं इसी लेटर को फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाएगा। इसके साथ ही खबर ये भी है कि श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर भी जोड़ी गई है। दरअसल, जाह्नवी अपनी फिल्म मां को समर्पित करना चाहती थीं। जाह्नवी की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने फैसला किया कि वह फिल्म की शुरुआत श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने से करेंगे।