
dhadak
इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार धड़क इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। जहां यह मूवी दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी की डेब्यू फिल्म है तो वहीं शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में नजर आ चुकी हैं। अब बात करते हैं इस हफ्त रिलीज हो रही फिल्म धड़क के बारे में। वैसे तो देश में यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।लेकिन यूएई में यह फिल्म गुरुवार को ही रिलीज हो रही है, और बुधवार को इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। बता दें, मूवी में ईशान और जाह्नवी की लव केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए मूवी क्रिटिक उमैर संधु ने ट्वीट कर बताया कि, यह फिल्म ना सिर्फ काफी अच्छे तरीके से बुनी गई है बल्कि यह मास एंटरटेनर मूवी है। अजय-अतुल ने फिल्म में कमाल का म्यूजिक दिया है। साथ ही उमैर ने सिनेमेटोग्राफी और स्टोरी की काफी तारीफ की है। उन्होंने फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार्स दिए हैं।
फिल्म को शशांक खेतान ने निर्देशित किया है। मूवी के निर्माता हैं करण जौहर। बता दें, धड़क मराठी फिल्म 'सैराट' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
Updated on:
20 Jul 2018 08:58 pm
Published on:
19 Jul 2018 01:58 am
