
jhanvi kapoor
डायरेक्टर शशांक खेतान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और देवंगत अभिनेत्री श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर एक साथ नजर आएंगे। जाह्नवी की यह डेब्यू फिल्म हैं। साथ ही इन दिनों दोनों 'धड़क' के प्रमोशन में बिजी हैं। सोमवार को स्टार्स चंडीगढ़ पहुंचे इनका ये वीडियो सामने आया है। इसमें जाह्नवी डिनर के लिए एक खास ढाबे पर जाने की जिद लगाए बैठी हैं मगर ईशान उनकी बातों को नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं।
A post shared by Dhadak (@dhadak_2018) on
जाह्नवी बार-बार जिद करती दिखी
फिल्म के प्रमोेशन में पहुंचे ईशान और जाह्नवी इस वीडियो में कार की बैकसीट पर बैठे हैं और दोनों ही मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं और अपना फोन चलाते हुए बार-बार जिद कर रही हैं कि डिनर के लिए हवेली ढाबा जाना है लेकिन ईशान है कि उनपर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं और मस्ती-भरे अंदाज में अपनी ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं।
'सैराट' की ऑफिशियल रीमेक है 'धड़क'
नेशनल अवॉर्ड विनर मराठी फिल्म 'सैराट' की ऑफिशियल रीमेक 'धड़क' की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपती लव-स्टोरी पर आधारित है। ‘सैराट’ का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया था। बता दें कि यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो के बैनर तले बनाई गई है। 'धड़क' में जाह्नवी कपूर के काम को लेकर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। देखना यह है कि श्रीदेवी की बेटी एक्टिंग के मामले में किस तरह अपनी फैन फॉलोइंग बनाती हैं। जाह्नवी की यह पहली फिल्म है जबकि ईशान ने ईरानी फिल्मकार मजीद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लॉउड्स' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह मूवी 20 अप्रैल को रिलीज हो चुकी थी।
Published on:
17 Jul 2018 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
