बॉलीवुड

अपने पिता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म के अधूरे रोल को निभाना चाहते थे रणबीर कपूर, मगर इस कारण नहीं कर पाए पूरा

ऋषि कपूर आज भले ही हमारे साथ इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं, मगर उनकी मौजूदगी उनकी फिल्मों के साथ हमेशा हमारे साथ रहेगी। जल्द ही वो फिल्म 'शर्माजी नमकीन' में दिखाई देगें।
3 min read
• •
Updated: 16 Mar 2022, 3:20 PM IST
अपने पिता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म के अधूरे रोल को निभाना चाहते थे रणबीर कपूर, मगर इस कारण नहीं कर पाए पूरा
अपने पिता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म के अधूरे रोल को निभाना चाहते थे रणबीर कपूर, मगर इस कारण नहीं कर पाए पूरा

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन फैंस के लिए अपनी फिल्‍मों की एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, ज‍िन्‍हें उनके फैंस हमेशा संजो कर रखेंगे। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्‍म ‘शर्माजी नमकीन’ का जब से पोस्‍टर सामने आया है, तब से इसको लेकर चर्चा बनीं हुई है। इस फिल्म को लेकर ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने एक भावुक संदेश शेयर किया है।

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म यानी शर्मा जी नमकीन अब रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। अपने पिता की अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले रणबीर कपूर को इमोशनल होते देखा गया। रणबीर कपूर ने बातों ही बातों में ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपकी भी आंखें नम हो सकती है।

हाल ही में फर्हान फरहान अख्तर ने रणबीर कपूर की इस वीडियो को अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में ऱणबीर कपूर अपने पिता की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं। रणबीर कपूर वीडियो में कहते हैं- "शर्मा जी नमकीन मेरे लिए बेहद खास है।"

रणबीर आगे कहते हैं, "ये फिल्म सिर्फ इसीलिए खास नहीं है कि ये पापा की आखिरी फिल्म है। बल्कि इसीलिए क्योंकि पापा को इस कहानी पर काफी यकीन था। जब पापा शूट के बीच बीमार हो गए थे तो वह चाहते थे कि इस फिल्म को वह कैसे भी पूरा कर लें। लेकिन लाइफ को कुछ और ही मंजूर था।"

इसके बाद रणबीर कहते हैं, "कहते हैं न शो मस्ट गो वॉच ऑन। आपने सुना होगा, लेकिन मैंने पापा को इस तरह जीते देखा है। उनके जाने के बाद एक पल को लगा कि ये फिल्म पूरा नहीं हो पाएगी। हमने सोचा कि वीएफएक्स और कुछ अन्य तकनीक के जरिए इस फिल्म को पूरा किया जाए। मैं खुद प्रॉथैस्टिक पहनकर ऐसा लुक लूं और इसे पूरा करूं लेकिन ये मुमकिन नहीं हो पाया। ये हमारे लिए बहुत मुश्किल समय था।"

इसके बाद उन्होंने परेश रावल को फिल्म में अपने पिता के रोल को निभाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहते हैं, "फिर परेश रावल जी ने इस किरदार को निभाया और इस मुश्किल को दूर किया। शुक्रिया परेश रावल जी का, जिनकी वजह से ये फिल्म पूरी हो पाई। दुनियाभर में ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि एक ही केरेक्टर को दो अलग-अलग लोगों ने निभाया है। मेरे पिता के साथ मेरी सबसे खास यादों में से ये भी एक है। कल 'शर्माजी नमकीन' का ट्रेलर आ रहा है, देखिएगा जरूर।"

यह भी पढ़ें: मुनमुन दत्ता उर्फ 'बबीता जी' को इंप्रेस करने के लिए 'द खतरा खतरा शो' के दो खिलाड़ियों ने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस को छिपाना पड़ा मुंह

फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की कहानी हाल ही में रिटायर हुए एक व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, जिसे एक धमा-चौकड़ी मचाने वाले महिलाओं के किटी सर्कल में शामिल होने के बाद समझ आता है कि उसमें कुकिंग करने का कितना जुनून है। हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित और मैकगफिन पिक्चर्स के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, फिल्म में दिवंगत ऋषि कपूर और परेश रावल हैं, जो फिल्म में टाइटल किरदार निभा रहें है। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का 17 मार्च होलिका के मौके पर नया ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को दर्शक अमेजन प्राइम पर 31 मार्च को घर बैठे देख पाएंगे।

आपको बता दें, ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया था जब शर्माजी नमकीन की शूटिंग चल रही थी। उनको गए हुए दो साल होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बीच अनुपम खेर का 9 साल पुराना ट्वीट आया सामने, कश्मीरी पंडितों के लिए लिखी थी ये बात

Published on:
Also Read
View All
‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान