बॉलीवुड

रणधीर कपूर के बर्थडे पर किया गया फैमिली डिनर का आयोजन, भाई की मौत के बाद पार्टी करने पर ट्रोल हुआ कपूर खानदान

आज है अभिनेता रणधीर कपूर ( Randhir Kapoor Birthday ) का 74वां जन्मदिन 14 फरवरी को फैमिली डिनर पर पहुंचे सभी घर के सदस्य भाई राजीव कपूर ( Rajiv Kapoor Death ) के देहांत के बाद पार्टी करने पर ट्रोल हुआ कपूर खानदान

2 min read
Feb 15, 2021
Randhir Kapoor Trolled For Celebrating His 74th Birthday

नई दिल्ली। 15 फरवरी यानी कि आज अभिनेता रणधीर कपूर ( Randhir Kapoor Birthday ) अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में बीती रात यानी कि 14 फरवरी को कपूर परिवार ने फैमिली डिनर का आयोजन किया था। इस पार्टी में एक साथ पूरा परिवार देखने को मिला। सोशल मीडिया पर पार्टी में शामिल हुए हर सदस्य की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी की पार्टी करने के चक्कर में पूरा कपूर खानदान जमकर ट्रोल हो रहा है। चलिए आपको बतातें है कि पूरा मामला है क्या?

दरअसल, 9 फरवरी को रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर ( Rajiv Kapoor Death ) का निधन हुआ था। पूरा परिवार इस घटना से काफी दुखी नज़र आया था। सोशल मीडिया पर रणधीर कपूर का भी एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह राजीव की बॉडी के पीछे चलते हुए नज़र आ रहे थे। भाई के जाने का गम साफ उनके चेहरे पर छलक रहा था। ऐसे में भाई के निधन के महज पांच दिन बाद ही कपूर खानदान में बर्थडे सेलिब्रेशन की खबर सुन सभी लोग भड़क गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) और उनके भाई रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) पर निशाना साधते हुए भद्दे कमेंट्स किए।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि चाचा के निधन को हुए एक हफ्ता भी नहीं बीता और ये लोग पार्टी कैसे कर रहे हैं? आपको बात दें इस पार्टी में प्रेग्नेंट करीना कपूर खान पति सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) और बेटे तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) संग पहुंचे थे। घर से बाहर आते हुए इनकी तस्वीरें क्लिक की गई थीं। जिसमें तैमूर पिता की गोद में सोते हुए नज़र आए थे। बेशक कपूर खानदान में पार्टी रखी गई हो। लेकिन तस्वीरों में सभी के चेहरों पर एक गम नज़र आया। आपको यह भी बता दें कि राजीव कपूर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर से छोटे थे। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Death ) भी दुनिया को अलविदा कह गए।

Published on:
15 Feb 2021 11:41 am
Also Read
View All