बॉलीवुड

कंगना को बधाई देकर बुरी फंसी आलिया भट्ट, रंगोली ने कहा- बहुत मजा आ रहा है

कंगना रनौत को मिलेगा पद्मश्री आलिया भट्ट ने दी कंगना को बधाई
less than 1 minute read
Jan 27, 2020
httpsstarsunfoldedcomwp-contentuploads201709rangoli-chandeljpg.jpg

नई दिल्ली। भारत सरकार ने हाल ही में कुछ बॉलीवुड हस्तियों को पद्म पुरस्कार (Padma Shri Award) से सम्मानित करने की घोषणा की है। इनमें से एक नाम कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) का भी है। जिसके बाद कई लोगों ने ने उन्हें बधाई दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी कंगना को एक लेटर और फूलों का गुलदस्ता भेजकर बधाई दी है। लेकिन कंगना की बहन रंगोली (Rangoli Chandel ) को ये पसंद नहीं आया है। उन्होंने आलिया पर तंज कसते हुए कहा है कि मुझे बहुत मजा आ रहा है।'

दरअसल, रंगोली ने आलिया के द्वारा भेजी गई लेटर की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि 'ये देखो आलिया जी ने भी कंगना को फूल भेजे हैं, कंगना का पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा आ रहा है। बता दें एक्ट्रेस कंगना रनौत ने को हाल ही में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला किया था। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री दिए जाने पर कंगना ने खुशी जाहिए की है।पद्मश्री, भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा उच्च नागरिक सम्मान है।उच्च नागरिक सम्मान के बाद कंगना ने सरकार का धन्यवाद भी किया है।

Published on:
27 Jan 2020 08:31 am