बॉलीवुड

Ranu Mondal का असली मेकअप Video आया सामने, आर्टिस्ट ने बताई फेक फोटो की सच्चाई

रानू मंडल (Ranu Mondal) का मेकअप वीडियो आया सामने रानू मंडल के मेकओवर की सच्चाई बताई मेकअप आर्टिस्ट ने ये है मेकअप का वायरल सच
3 min read
• •
Updated: 21 Nov 2019, 2:17 PM IST
Ranu Mondal make up video.jpeg

नई दिल्ली | रानू मंडल (Ranu Mondal) हाल ही में कानपुर के एक इवेंट में पहुंची जिस दौरान उनका मेकओवर भी किया गया और उन्होंने रैंप पर वॉक किया। रानू की मेकअप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फिर उनको ट्रोल किया जाना शुरु कर दिया गया। दरअसल, रानू की जो मेकअप (Ranu Mondal Makeup Video) में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई वो एडिटेड थे लेकिन रानू का घनघोर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हाल ही में रानू का मेकओवर करने वाली मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने वायरल फोटोज़ को फेक बताकर रियल तस्वीरें जारी की थीं। अब उन्होंने रानू के मेकअप का पूरा का पूरा वीडियो शेयर कर दिया है और उनका रियल मेकअप वाला फेस सामने लाया है।

संध्या ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिखाया गया है कि रानू मंडल (Ranu Mondal) का मेकअप कैसे किया गया। मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि रानू का मेकअप करने में कितनी मेहनत लगी लेकिन फेक फोटोज़ ने सब कुछ बिगाड़ कर दिखाया गया। संध्या ने रानू की असली फोटो जारी कर कहा- आप दोनों तस्वीरों में खुद देख लें कि कितना फर्क है। फोटो को एडिट करके पेश किया गया। उनपर सारे जोक्स और ट्रोल्स ठीक हैं। हम भी हंसे लेकिन किसी को तकलीफ पहुंचाकर हंसना गलत है। अब शायद आप असली और नकली में फर्क कर पाएंगे।

रानू मंडल (Ranu Mondal) का कानपुर के इवेंट में धमाकेदार स्वागत किया गया था। उनका मेकअप किस तरह से किया गया ये भी वीडियो में साफ तौर पर दिखाया गया। बता दें कि हाल ही में रानू मंडल (Ranu Mondal) पर ट्रोलिंग को लेकर भुवन बाम (Bhuvan Bam) ने भी उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने रानू को समझने के लिए कहा है। भुवन ने कहा- रानू मंडल इस तरह के माहौल में कभी नहीं रही उनके लिए ये सब नया है उन्हें सब समझने में थोड़ा वक्त लगेगा। उनको इस तरह ट्रोल करना गलत। रानू मंडल इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उनकी सिंगिंग से इम्प्रेस होकर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया था जिसके बाद रानू के सारे गाने हिट हुए हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव