बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने खरीदी लैम्बोर्गिनी की शानदार सुपर एसयूवी उरस, कीमत है इतने करोड़ रुपए

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने लैम्बोर्गिनी की मोस्ट पॉपुलर स्पोर्ट कार Urus के पर्ल कैप्सूल के एडिशन को खरीदा है। इस गाड़ी की कीमत करोड़ों में है।

2 min read
Ranveer Singh Buys Lamborghini Urus Pearl Capsule

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने अनोखे स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। यही नहीं उनकी लग्जरीयस लाइफ स्टाइल भी लोगों का खूब ध्यान खींचती है। वहीं अब खुद की पर्सलनैटी को चार-चांद लगाने के लिए एक्टर ने एक और मशहूर स्पोर्ट कार खरीद ली है। जी हां, रणवीर सिंह की लग्जरी कार की लिस्ट में अब एक और नया एडिशन शामिल हो गया है और यही वजह है कि आज सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह खूब छाए हुए हैं।

रणवीर सिंह ने खरीदी नई कार

रणवीर सिंह ने लैम्बोर्गिनी की मोस्ट पॉपुलर स्पोर्ट कार Urus के पर्ल कैप्सूल के एडिशन को खरीदा है। इस कार का रंग ऑरेंज है। इस कार की कीमत 3.34 करोड़ रुपए हैं। इस कार को रणवीर के मुंबई वाले घर पर डिलीवर कर दिया गया है। इस गाड़ी में लगे इंजन की बात करें तो वह काफी दमदार हैं। इसमें V8 ट्वीन टर्बो चार्ज इंजन का इस्तेमाल किया है। जो कि 650hp की पावर देता है।

वहीं गाड़ी की स्पीड भी बेहद शानदार है। यह गाड़ी महज 3.6 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलती है। वहीं इसकी टॉप स्पीट 305 किलोमीटर प्रतिघंटा है। साथ ही लैम्बोर्गिनी में कई सेफ्टी फीचर्स भी हैं।

रणवीर सिंह को है लग्जरी कार्स का शौक

वैसे आपको बता दें रणवीर सिहं के पास पहले से ही लैम्बोर्गिनी उरस की कार है। जो उन्होंने साल 2019 में खरीदी थी। इस गाड़ी का रंग लाल है। इस पता चलता है कि रणवीर सिंह को लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है। रणवीर सिंह के लैम्बौर्गिनी उरस खरीदने के बाद यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में इस गाड़ी का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

दरअसल, कुछ समय पहले निर्देशक रोहित शेट्टी ने यह गाड़ी खरीदी थी। जिसके बाद एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी काली रंग लैम्बोर्गिनी उरस खरीद कर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज से हलचल मचा दी थी।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच Ranveer Singh को सूझा गैंग्स्टा पार्टी का ख्याल, फोटो शेयर कर दिखाया ड्रिंक और चिकन

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक बार फिर से वह फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण संग नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान। इस फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा साल 1983 में जीती गई वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हो गया है। वहीं लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज़ डेट फाइनल नहीं हुई है।

Published on:
25 May 2021 11:18 am
Also Read
View All