बॉलीवुड

नई नवेली दुल्हन दीपिका पहुंची अपने ससुराल, धूमधाम से चल रहीं गृह प्रवेश की रस्में

नई नवेली दुल्हन दीपिका रणवीर के घर में गृह प्रवेश की रस्म पूरी करेंगी। शादी के बाद दीपिका की खूबसूरती दुगनी हो गई है।

2 min read
Nov 18, 2018
ranveer singh deepika padukone grand welcome at mumbai latest photos
ranveer singh deepika padukone grand welcome at mumbai latest photos

बॅालीवुड स्टार्स रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण शादी के बाद वापस भारत लौट चुके हैं। नए नवेले शादी के जोड़े की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। शादी के बाद वापस मुंबई में कदम रखते ही फैंस उन्हें बधाई देने उनके घर के बाहर इकठ्ठे हुए। दोनों के चेहरों पर शादी के बाद की खुशी साफ देखी जा सकती है।

बता दें अब नई नवेली दुल्हन दीपिका रणवीर के घर में गृह प्रवेश की रस्म पूरी करेंगी। शादी के बाद दीपिका की खूबसूरती दुगनी हो गई है। उनकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र ने उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की बहन रितिका ने अपनी भाभी दीपिका पादुकोण के लिए कुछ सरप्राइज भी प्लान किया है। इसके अलावा बता दें। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई के वर्ली इलाके में नया घर खरीदा है।

इस बंगले की कीमत 50 करोड़ बताई जा रही है। मुंबई के जुहू में स्थित ये बंगला काफी आलिशान है। हालांकि बंगले के कुछ हिस्सों में अभी भी काम चल रहा है। फिलहाल दीपिका अपने ससुराल यानि रणवीर सिंह के परिवार के साथ उन्हीं के घर में रहेंगी।

Published on:
18 Nov 2018 11:08 am