बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने नहाते हुए तस्वीर की शेयर, सलमान खान की तरह सिक्स पैक एब्स बॉडी की फ्लॉन्ट

रणवीर को अपने लुक के साथ एक्सपैरीमेंट करना बेहद पसंद है। लेकिन अब उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2021, 10:08 AM IST
ranveer.jpg
Ranveer Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मस्त मौला एक्टर रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर की गिनती आज टॉप एक्ट्रेस में होती है। अपनी एक्टिंग से उन्होंने लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता है। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा वह अपने फैशन सेंस के कारण चर्चा में रहते हैं। रणवीर को अपने लुक के साथ एक्सपैरीमेंट करना बेहद पसंद है। लेकिन अब उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

दरअसल, रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर ३६ मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जोकि काफी वायरल हो रही हैं। रणवीर सिंह ने अपनी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है।

तस्वीरों में रणवीर सिंह दबंग सलमान खान की तरह अपनी शानदार बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। उनकी इन शर्टलेस फोटोज़ को काफी पसंद किया जा रहा है। कभी वह शॉवर के नीचे नहाते दिखे रहे हैं तो कभी शीशे के आगे खड़े होकर पोज़ दे रहे हैं।

तस्वीरों में रणवीर सिंह की शाानदार बॉडी देखी जा सकती है। वह अपनी सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। चेहरे पर सीरियस लुक के साथ वह बेहद हॉट लग रहे हैं।

तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, Monday Motivation’. उनकी तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सेलेब्स भी खुद को उनकी तस्वीरों पर कमेंट करने से रोक नहीं पाए। करण जौहर और टाइगर श्रॉफ से लेकर बेयर ग्रिल्स तक जैसे स्टार्स ने उनकी फोटो पर कमेंट किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी गली बॉय में देखने को मिली थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके अलावा, रणवीर जल्द ही फिल्म '83' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही, वह जयेशभाई जोरदार' में भी नजर आएंगे।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब