4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना मेकअप के ऐसी दिखती हैं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'पोस्ट बैडमिंटन ग्लो।' उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर अब तक १८ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 20 Sep 2021, 7:08 PM IST

deepika.jpg

Deepika Padukone

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। ओम शांति ओम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं दीपिका आज बॉलीवुड की हाईस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं। फैंस उनकी फिल्मों को काफी पसंद करते हैं। फिल्मों के अलावा, दीपिका सोशल मीडिया के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने अपनी नो मेकअप लुक वाली तस्वीर शेयर की है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

दरअसल, दीपिका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन कभी-कभार वह फैंस को अपनी तस्वीरों के जरिए ट्रीट देती रहती हैं। अब दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नेचुरल ब्लश और रेडिएंट स्किन वाली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दीपिका बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने कार में बैठकर ये सेल्फी क्लिक की है।

जब सड़क पर शख्स ने की दीपिका पादुकोण से बद्तमीजी, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़

इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'पोस्ट बैडमिंटन ग्लो।' उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर अब तक १८ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। यूजर्स का कहना है कि दीपिका ने फिल्टर लगाया हुआ है। वहीं, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने कमेंट कर लिखा, 'कितनी कैलोरी के बाद?' इसके जवाब में दीपिका ने लिखा, 'कैलोरी को भूल जाओ। मेरी बॉडी में बहुत दर्द है।'

श्रीदेवी की लाडली बेटी खुशी कपूर ने पहले इतने ट्रांसपेरेंट कपड़े कि वायरल हो गई तस्वीरें

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म '83' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल मे हैं। वह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में हैं। वहीं, दीपिका उनकी पत्नी के रोल में दिखाई देंगी। शादी के बाद दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म बहुत पहले से ही बनकर तैयार है लेकिन कोविड के कारण अभी तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा दिपिका 'फाइटर', 'पठान', और 'द इंटर्न' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन