बॉलीवुड

सिर्फ 39 मिनट शादी में शरीक होने के लिए रणवीर को मिला 2 करोड़ का आॅफर

रणवीर सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने किरदार में जीने के लिए जाना जाता है
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2018, 2:07 PM IST
Ranveer Singh
Ranveer Singh

फिल्म 'पद्मावत' की सफलता के बाद तो रणवीर सिंह के पास जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की बाढ़ सी आ गई है। रणवीर के पास कई बड़ी फिल्मों के आॅफर हैं। फिलहाल वे जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वे रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिंबा' के रिमेक में भी लीड रोल में नजर आएंगे। रणवीर सिंह इतने पॉपुलर हो चुके हैं कि उन्हें हाल में एक शादी में सिर्फ 39 मिनट शरीक होने के लिए 2 करोड़ रुपए का आॅफर दिया गया। हां, आपने सही सुना सिर्फ 39 के लिए 2 करोड़ रुपए। खैर अभिनेताओं को ऐसे आॅफर मिलते ही रहते हैं। हालांकि, रणवीर सिंह ने इस आॅफर को ठुकरा दिया। कारण जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। फिलहाल 'पद्मावत' की सफलता पर सवार रणवीर का सोचना है कि यह आॅफर उनका अपनी आगामी फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग से ध्यान भटका सकता।

पैसे की नहीं करते परवाह:
रणवीर सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने किरदार में जीने के लिए जाना जाता है। वह कोई किरदार निभाते हैं तो उसमें इतने खो जाते है कि उन्हें खाने-पीने तक ध्यान नहीं रहता। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग में इतने बिजी हैं कि उनके पास एक शादी में शरीक होने के लिए 39 मिनट तक का टाइम नहीं है। उनका मानना है कि वह पैसे के पीछे नहीं भागते बल्कि अपने किरदार को बेहतर ढंग से पेश करने पर ध्यान देते हैं।

रणवीर के साथ आलिया:
रणवीर की आगामी फिल्म 'गली बॉय' में उनके साथ आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फरहान अख्तर की बहन जोया ने फिल्म 'गली बॉय' के डायलॉग लिखे हैं। यह जोया के साथ रणवीर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे जोया के साथ 'दिल धड़कने दो' में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म मुंबई के रैपर्स नैएजी और डिवाइन से प्रेरित है। जो मुंबई की सड़कों पर रहने वाले युवाओं कहानी पर आधारित है जो मुश्किलों से भरा जीवन जीते हैं और संघर्ष करते हैं।

रैपर की बारीकियों को सीख रहे हैं रणवीर:
कुछ समय पहले रणवीर ने फिल्म के टाइटल ट्रैक एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, हालांकि बाद में उन्होंने इस वीडियो को हटा दिया था। फिलहाल रणवीर रैपर की बारीकियों को सीख रहे हैं। रणवीर का कहना है कि उन्हें हिप हॉप संगीत काफी पसंद है।

Published on: