10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब दीपिका को मिली जान से मारने की धमकियां तो रणवीर ने गुस्से में..

जब दीपिका को जान से मारने की धमकियां दी गई थी तो रणवीर सिंह को काफी गुस्सा आया

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Feb 09, 2018

Ranveer singh

Ranveer singh

संंजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का विरोध हुआ। भारी विरोध के बीच यह फिल्म रिलीज भी हो गई और बॉक्स आॅफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। बता दें कि फिल्म रिलीज होने से पहले राजपूत समाज और करणी सेना ने फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को जान से मारने की धमकियां भी दी। इस फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया है। जब दीपिका को जान से मारने की धमकियां दी गई थी तो रणवीर सिंह को काफी गुस्सा आया था। रणवीर सिंह ने अब जाकर इस बात का खुलासा किया है। रणवीर ने कहा कि जब दीपिका को जान से मारने की धमकियां मिली थी तो उन्हें काफी दुख हुआ था और गुस्सा भी आया था लेकिन उस उन्हें संयम बरतने और शांत रहने के लिए कहा गया था। साथ ही रणवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने इस गुस्से को अपनी परफॉरमेंस में डाल दिया। फिल्म में इसका नतीजा भी देखने को मिला। रणवीर ने कहा कि दीपिका को मिल रही धमकियों के बीच हम दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा थे।

रणवीर ने कहा,'मैं उन धमकियों का जवाब दे सकता था लेकिन मुझे शांत रहने के लिए कहा गया था।' बता दें कि इस फिल्म में रणवीर के अभिनय की सभी ने प्रशंसा की है। यहां तक की बॉलीवुड के महानायक भी रणवीर के फैन हो गए और उन्होंने भी रणवीर के अभिनय की काफी प्रशंसा की। 'पद्मावत'की सफलता के बाद अब उनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में भी रणवीर लीड रोल में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

आलिया और रणवीर की साथ में यह पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में रणवीर एक स्ट्रीट ब्वॉय का रोल निभाने वाले हैं। इसके अलावा वे रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा के रीमेक में भी नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर, आमिर के साथ एक मोबाइल कमर्शियल में साथ काम करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब रणवीर और आमिर किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। फिलहाल दोनों के बिजी शेड्यूल के कारण इस ऐड की शूटिंग टल रही है।

ये भी पढ़ें

फिर हमला
bjp and congress