
Priyanka and deepika
डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कॅरियर फिलहाल पीक पर हैं। बॉलीवुड में बैक टू बैक हिट फिल्में दे रहीं दीपिका ने पिछले साल हॉलीवुड में भी अपना भाग्य आजमाया था। पिछले साल बॉलीवुड इंडस्ट्री से दीपिका और प्रियंका ने हॉलीवुड में एंट्री की। लेकिन प्रियंका की बजाय दीपिका को ज्यादा सक्सेस मिली। हाल में सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स और पॉपुलैरिटी के अनुसार एक रिपोर्ट आई है, जिसमें टॉप 10 की लिस्ट में दो बॉलीवुड एक्ट्रेस शामिल हैं। पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड में सक्रिय प्रियंका इस लिस्ट में दीपिका से पिछड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका इस लिस्ट में तीसरी पोजीशन पर हैं, जबकि प्रियंका को 8वीं पोजिशन मिली है।
पांच सोशल प्लेटफॉर्म से बनाई गई रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब और गूगल प्लस पर पॉपुलैरिटी के आधार पर 'मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स' चार्ट में टॉप 10 रैंकिंग दी गई है।
नंबर वन ड्वेन
'द रॉक' के नाम से पहचाने जाने वाले ड्वेन जॉनसन पहले पायदान पर जगह बनाने में सफल हुए। उनकी हाल ही में आई कई फिल्मों ने दुनियाभर को प्रभावित किया। 'जुमांजी 2', 'जुरासिक पार्क', 'बेवॉच', 'द फेट ऑफ द फ्यूरियस', 'सैन एंड्रियाज' जैसी कई एक्शन फिल्मों के बाद उन्होंने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना ली है।
दूसरे पर केविन और चौथे पर बॉबी
टॉप 10 'मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स' की लिस्ट में दूसरे स्थान पर केविन हार्ट, चौथे पर मिली बॉबी ब्राउन, पांचवे पर विल स्मिथ, छठवें पर डव कैमरून, सातवें पर जेनिफर लोपेज, नौंवे पर गाल गाडोट और दसवें नोह श्नैप ने जगह बनाई है। यह सभी रैंकिंग हॉलीवुड रिपोर्टस के टॉप एक्टर्स चार्ट में दी गई है। यह आंकड़े ग्लोबल डाटा सोशल मीडिया एनेलेटिक्स से उपल्बध करवया गया है। बता दें कि दीपिका की हाल ही में एक फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। साथ ही इस फिल्म में दीपिका के अभिनय की काफी प्रशंसा भी की जा रही है।
Updated on:
9 Feb 2018, 7:42 PM IST
Published on:
9 Feb 2018, 4:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.