बॉलीवुड

सलमान ने गुस्से में रणवीर को कुर्सी से मारने की कही थी बात! जानें और किन एक्टर्स से रणवीर के हो चुके है पंगे

आज हम आपको उनकी कुछ चर्चित विवादों के बारे में बताएंगे।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 11:05 AM IST
ranveer singh and salman khan fight
ranveer singh and salman khan fight

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा से अपने फ्रेंडली नेचर के लिए जाने जाते हैं। उनकी दोस्ती आज बी-टाउन इंडस्ट्री के हर शख्स हैं। कहा जाता है कि रणवीर कभी स्टार्डम को अपने सर नहीं चढ़ने देते। हर कोई उनकी इस सादगी का दीवाना है। लेकिन वो कहते हैं न कामयाबी है तो अासपास दुश्मन भी इक्ठ्ठे हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ रणवीर के साथ हुआ। आज हम आपको उनकी कुछ चर्चित विवादों के बारे में बताएंगे।

सलमान को आया था रणवीर पर गुस्सा

2016 में जब सलमान खान और अनुष्का शर्मा की ‘सुल्तान’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब रणवीर सिंह पेरिस में थे। इस वजह से वह भारत में उनकी फिल्म नहीं देख पा रहे थे। इसी कारण उन्होंने पेरिस के एक लोकल थिएटर में जाकर उनकी फिल्म देखने का फैसला किया। फिल्म के दौरान रणवीर सिंह भाईजान की परफॉर्मेंस से इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने सुल्तान के गानों पर खड़े होकर डांस करना शुरू कर दिया। रणवीर सिंह को यूं इन्जॉय करता देख, थिएटर में मौजूद बाकी लोग भी नाचने लगे। इस खबर के बारे में जब सलमान को पता चला गया तो वह बहुत गुस्सा हुए। सलमान ने कहा, ‘मैं उसे मारना चाहता हूं। मेरा बस चले तो मैं उसके सिर पर कुर्सी देकर मारूं। उसे फिल्म इन्जॉय करनी चाहिए थी, न कि थिएटर में मौजूद लोगों का ध्यान भंग करना चाहिए था। रणवीर फिल्म को नहीं देख रहा था बल्कि वो थिएटर में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। जो गलत है।’

शाहिद और रणवीर की कोल्ड वार

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के दौरान रणवीर और शाहिद के बीच कुछ बातों को लेकर बहस हो गई थी। उनकी लड़ाई इतनी बड़ गई थी कि पद्मावत के शूट्स डिले होने के बारे में बात होने लगी। हांलाकि बाद में दीपिका ने दोनों के बीच सुलह करवाई। शाहिद को बुरा इस बात का लगा था कि सीनियर होने के बावजूद रणवीर ने उनसे गलत तरीके से बात की।

रणवीर और रणबीर की कोल्ड वार

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर यूं तो काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन आज भी अगर रणबीर का नाम दीपिका पादुकोण से जोड़ा जाता है तो रणवीर चिड़ जाते हैं। कुछ वक्त पहले तीनों स्टार्स को एक साथ पार्टी करते देखा गया। उस दौरान जब पार्टी के बाद रणबीर, रणवीर और दीपिका घर के लिए निकल रहे थे तो मीडिया के सामने उन्होंने कहा, 'लेकिन देख लो कौन बेबी के साथ घर जा रहा है।'

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब