टीवी सीरियल 'खानदान' से छोटे पर्दे पर अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। टीवी से लेकर फिल्मों तक नीना अपने दिनों में काफी मशहूर रही हैं। लेकिन उनके कॅरियर का सफर इतना आसान नहीं था। जहां फिल्मी कॅरियर ने उन्हें उड़ान दी वहीं निजी जिंदगी में उन्होंने कई दुख झेले हैं। नीना को एक क्रिकेटर से प्यार हुआ था। दोनों की एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों की कभी शादी नहीं हो पाई। आज हम उसी कहानी पर बात करेंगे।