बॉलीवुड

Simmba Movie Making Video: रणवीर सिंह को एक्शन हीरो बनाने के लिए रोहित शेट्टी बहा रहे खून-पसीना

रोह‍ित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' का मेकिंग वीडियो सामने आया है।
2 min read
Oct 25, 2018
ranveer singh rohit shetty sara ali khan Simmba Making Video
ranveer singh rohit shetty sara ali khan Simmba Making Video

बॅालीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों रोह‍ित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान दिखाई देंगी। अबतक रोहित की इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है और अब फिल्म का मेकिंग वीडियो सामने आया है। रोहित शेट्टी की इस मसालेदार फिल्म के स्टंट सीन आप इस मेकिंग वीडियो में देख सकते हैं।

यकीनन जिस तरह रोहित रणवीर को हर सीन के बारे में बता रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि हीरो रणवीर नहीं बल्कि रोहित शेट्टी हैं। बता दें ये वीडियो करण जौहर ने र‍िलीज किया है। इसमें एंग्री यंग मैन के लुक में जहां रणवीर पावरफुल एक्शन कर रहे हैं, वहीं रोह‍ित शेट्टी भी किसी एक्शन हीरो से कम नहीं लग रहे। रणवीर ने इसी वीडिया को शेयर करते हुए ल‍िखा, 'बाप ऑफ एक्शन, बैक इन एक्शन।'

गौरतलब है कि पहले सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से बॅालीवुड डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन अब वह रणवीर स‍िंह के साथ सिनेमाजगत में कदम रखेंगी। बताया जा रहा है ये फिल्म 28 द‍िसंबर, 2018 को र‍िलीज होगी।

इसके अलावा अगर 'केदारनाथ' फिल्म की बात करें तो उसमें सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत मुख्य रोल में नजर आएंगे। 'केदारनाथ' की रिलीज अगले साल तक के लिए टल गई है।

Published on:
25 Oct 2018 09:59 am