8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणवीर के फोन पर गंदे मैसेज पढ़ती हैं दीपिका पादुकोण, करण को आई शर्म

दीपिका ने बताया कि वो रणवीर के सारे मैसेज पढ़ती हैं। जिसे सुनकर शो के होस्ट करण जौहर भी हैरान रह गए।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Oct 24, 2018

deepika padukone read all messages of ranveer singh phone

deepika padukone read all messages of ranveer singh phone

'कॉफी विद करण 6' का पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है। करण जौहर के इस शो में पहले गेस्ट के तौर पर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट पहुंचे। दोनों ने अपनी और अपने सीक्रेट रिलेशनशिप के बारे में कई तरह की बातें रिवील की। शो के दौरान करण ने कई बार रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का जिक्र किया। इसी बीच दीपिका ने रणवीर को लेकर खुलासा किया। दीपिका ने बताया कि वो रणवीर के सारे मैसेज पढ़ती हैं। जिसे सुनकर शो के होस्ट करण जौहर भी हैरान रह गए।

दरअसल, बातचीत के दौरान करण दीपिका को इंस्टाग्राम पर रणवीर की फोटोज दिखा रहे थे जिसमें, उन्होंने कमेंट्स किए हैं। रणवीर की इन्ही में से एक तस्वीर में लिखा था, Mine!।

इस पर करण ने कहा, 'रणवीर आपके ही हैं उन्हें कौन ले जा रहा है।' जिसके बाद दीपिका ने कहा, 'करण मैं तुम्हारे और रणवीर की सारी चैट और मैसेजेस को यहां दिखा दूंगी।' करण ने इसपर कहा, ' तुम्हें मेरे और रणवीर के मैसेज पढ़ने बंद करने चाहिए। इस पर दीपिका ने कहा कि 'मैं नहीं पढ़ती बल्कि रणवीर मुझे खुद पढ़वाते हैं।'

इसके बाद करण हंसते हुए जवाब दिया, 'अब मुझे सोच समझकर मैसेज भेजने होंगे क्योकि कई मैसेज काफी गंदे भी होते हैं।'

गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका ने 21 अक्टूबर को अपना वेडिंग कार्ड शेयर किया है। दोनों 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।