11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन पर प्रियंका-निक करेंगे शादी? बाकी सेलेब्स धर्म संकट में…

पहले अनुष्का शर्मा, फिर सोनम कपूर और अब दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह से वहीं प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी करने वाली हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Oct 24, 2018

deepika padukone ranveer singh reception clash priyanka chopra wedding

deepika padukone ranveer singh reception clash priyanka chopra wedding

ये साल बॅालीवुड इंडस्ट्री में शादी का सीजन लेकर आया है। एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते चले गए। पहले अनुष्का शर्मा, फिर सोनम कपूर और अब दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा शादी करने वाली हैं।

दीपिका और रणवीर ने इसी रविवार ये ऐलान कर दिया है कि दोनों 14 नवंबर से 15 नंवबर के बीच शादी करने जा रहे हैं। इसी के साथ फिल्मफेयर की खबर के अनुसार शादी के बाद ये स्टार्स दो जगह शादी का रिसेप्शन देंगे। एक बैंगलुरू और दूसरा मुंबई में। अभी से रिसेप्शन के लिए होटल भी बुक किए जा रहे है। खबरों की मानें तो ये रिसेप्शन ग्रेंड हयात होटल में रखा जाएगा। रिसेप्शन 1 दिसंबर को होगा।

वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 2 दिंसबर को ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के उमेद भवन में शादी कर रहे हैं। अब ऐसे में देखा जाए तो बॅालीवुड सेलेब्स को दोनों फंक्शन अटेंड करने में बड़ी दिक्कत होने वाली है।

प्रियंका, दीपिका और रणवीर तीनों ही इस इंडस्ट्री में काफी पॅापुलर हैं। तीनों के बॅालीवुड जगत में कई दोस्त हैं, अब कौन किसका फंक्शन अटैंड करता है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग