बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने अपलोड की ये ‘नंगी पुंगी’ फोटो, दीपिका ने देखा तो मच सकता है बवाल…

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है।
2 min read
Mar 12, 2019
रणवीर सिंह की ये 'नंगी पुंगी' फोटो हो रही वायरल, लोग कह रहे ऐसी-ऐसी बातें...
रणवीर सिंह की ये 'नंगी पुंगी' फोटो हो रही वायरल, लोग कह रहे ऐसी-ऐसी बातें...

बॅालीवुड स्टार Ranveer Singh हमेशा से अपने हॅाट लुक्स को लेकर लड़कियों के बीच काफी मशहूर रहे हैं। किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाले स्टार रणवीर अब अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह बिना शर्ट के दिखाई दे रहे हैं। फोटो के कैप्शन में रणवीर सिंह ने लिखा है-' नंगापुंगा'।

उनकी यह तस्वीर लगातार वायरल हो रही है। इस फोटो पर लोग कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि इस पर रणवीर की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। गौरतलब है की आखिरी बार रणवीर फिल्म 'गली बॅाय' में नजर आए थे।

इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिला। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आई थीं। फिल्म का गाना 'अपना टाइम आएगा' इस साल का अबतक का सबसे हिट गाना बताया जा रहा है। अब रणवीर क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक में व्यस्त हो गए हैं।

Updated on:
12 Mar 2019 12:26 pm
Published on:
12 Mar 2019 12:26 pm