बॉलीवुड

‘ये तो इस ग्रह के हैं ही नहीं’- रणवीर सिंह के एयरपोर्ट लुक को देखकर फैंस ने लिए मजे

हाल ही एक बार फिर रणवीर सिंह का कूल एयरपोर्ट लुक देखने को मिला। जिसे देखकर फैंस खूब मजे ले रहे हैं।
2 min read
Ranveer Singh spotted in cool airport look see video
Ranveer Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने फंकी और स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के लिए काफी फेमस हैं। रणवीर एयरपोर्ट, जिम या पब्लिक इवेंट्स में सबसे अलग अवतार में आकर सबको चौंका देते हैं। किसी को उनका ये अवतार अच्छा लगता है तो कई बार वो इसके लिए ट्रोल हो जाते हैं। हाल ही एक बार फिर रणवीर सिंह का कूल एयरपोर्ट लुक (Ranveer Singh airport look) देखने को मिला। जिसे देखकर फैंस खूब मजे ले रहे हैं।

दरअसल रणवीर सिंह ने गुची (Gucci) का ट्रैकसूट और सफेद स्नीकर पहन रखा था। साथ में उन्होंने स्कार्फ के जैसा मास्क भी डाल रखा था। इसके अलावा उन्होंने बड़े-बड़े सनग्लास से अपने लुक को कंप्लीट किया था। रणवीर सिंह को इस कूल एयरपोर्ट लुक में पहचान पाना काफी मुश्किल है।

कई लोगों को रणवीर सिंह का ये ड्रेसिंग सेंस बिलकुल भी पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा है- ये दूसरे ग्रह से आया है। तो एक और यूजर ने कमेंट किया है- ये किसी और दुनिया का है। वहीं कुछ लोगों ने रणवीर के इस लुक को कूल भी कहा है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने अपना टेलीविजन डेब्यू वीकेंड शो ‘द बिग पिक्चर’ से किया है। उन्हें टीवी शो में काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस शो में उन्होंने खुलासा किया है कि अगले 2-3 सालों में वो फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने शो पर कहा था कि भाई साहब आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना, मैं तो रोज उसकी बेबी फोटोज देखता हूं, कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे, बस मेरी लाइफ सेट हो जाए।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही कबीर खान की 83 में नजर आएंगे। इसमें रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में होंगे और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दिखेंगी।

Updated on:
18 Oct 2021 05:43 pm
Published on:
18 Oct 2021 05:39 pm