रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने शेयर किया अपना ब्लड ग्रुप यूजर्स ने दिए मजेदार कमेंट्स फेमस क्लोदिंग ब्रांड को रणवीर ने किया प्रमोट
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सोशल मीडिया आए दिन छाए रहते हैं। कभी वो दीपिका के पोस्ट पर कमेंट करके लाइमलाइट बटोर लेते हैं तो कभी वोे अपने आउटफिट को लेकर चर्चाओं में आ जाते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने ब्लड ग्रुप का खुलासा कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही रणवीर ने अपना ब्लट ग्रुप शेयर किया फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे। लोग उनसे मजेदार सवाल भी कर रहे हैं।
दरअसल, हुआ यूं कि रणवीर (Ranveer Singh) ने बोहेमियन लुक में अपनी एक फोटो शेयर की और फोटो के कैप्शन में लिखा- मेरा ब्लड ग्रुप चेक करें. ये G+ था। इस अनोखे ब्लड ग्रुप को देखकर युजर्स ने रणवीर सिंह को ट्रोल करना शुरु कर दिया। रणवीर के इस बताए G+ ब्लड ग्रुप का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है। एक यूजर ने लिखा- G का मतलब गांजा से लेकर गैंग्स्टा तक होता है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा- जाहिर है कि यह गांजा पॉजिटिव होगा। गांजा लिए बिना कोई भी आपकी तरह नहीं करेगा।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के इस पोस्ट पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रणवीर असल में गुच्ची के कपड़ों की बात कर रहे हैं। उनके G+ का इशारा गुच्ची के डिजाइन की ओर है। दरअसल, रणवीर ने शेयर फोटो में फेमस क्लोदिंग ब्रांड गुच्ची के डिजाइन को पहना हुआ है। बता दें कि रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 आने वाली है। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव के रोल में दिखाई देंगे। साथ में दीपिका (Deepika Padukone) भी इसमें उनकी पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।