बॉलीवुड

शादी के लिए रणवीर लेने जा रहे इतने हफ्तों की छुट्टी, ससुराल में ऐसे मनेगा दीपिका का 1st बर्थडे

शादी के तुरंत बाद दोनों स्टार्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में जुट जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2018, 9:24 AM IST
Ranveer take off from work for marriage preparing deepika birthday
Ranveer take off from work for marriage preparing deepika birthday

बॅालीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों स्टार्स ने इस रविवार को अपनी शादी का ऐलान कर दिया था। दीपिका और रणवीर 14 और 15 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। बताया जा रहा है कि शादी के तुरंत बाद दोनों स्टार्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में जुट जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह ने अपने काम से लगभग तीन हफ्ते की छुट्टी ली है, ताकि वह अपनी शादी को पूरी तरह से एन्जॉय कर सकें।

रोहित शेट्टी को रणवीर और दीपिका की शादी की प्लानिंग का पहले से पता था, यही वजह है कि उन्होंने अपनी फिल्म का शूटिंग शेड्यूल उसी अनुसार तैयार किया। रणवीर आने वाले 10 नवंबर से छुट्टी पर जा रहे हैं। शादी से लौटने के बाद दोनों बेंगलुरु में फैमिली फंक्शन का हिस्सा बनेंगे और इसके बाद दोनों मुंबई लौट कर एक ग्रैंड रिस्पेशन देने वाले हैं।

रणवीर दिसंबर में फिल्म 'सिम्बा' के प्रोमशन में जुटेंगे। साथ ही 5जनवरी को दीपिका का जन्मदिन है, इसी के चलते उस वक्त रणवीर एक बार फिर से छुट्टी लेंगे।

अगर दीपिका और रणवीर की प्रोपर्टी की बात करें तो शादी के बाद दीपिका और रणवीर करीब 238 करोड़ की संपत्ति के मालिक बनेंगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्मों के साथ-साथ कई ब्रांड्स के एंबेसडर भी है। गौरतलब है कि आखिरी बार ये जोड़ी फिल्म 'पद्मावत' में साथ नजर आई थी। इस मूवी के लिए दीपिका ने 11 करोड़ की मोटी फीस वसूली थी। वहीं रणवीर को 10 करोड़ फीस दी गई थी।

Published on:
Also Read
View All
Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन

Ramayana: माता सीता का योद्धा अंदाज, AI वाले कुंभकरण भी थे खास, टीवी की ‘रामायण’ से बिल्कुल अलग है रणबीर कपूर की ‘रामायण’