नई दिल्ली। वैसे तो बॉलीवुड में रैपर बादशाह ( Rapper Badshah ) अपने सुपरहिट गानों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी टूटती शादी के चलते खबरों में बने हुए हैं। जी हां, खबरों के अनुसार बादशाह और उनकी पत्नी जैस्मीन के बीच काफी लंबे से मनमुटाव चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों ही अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक दोनों के ही बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं।
सभी शादियों में अपने गानों से धूम मचाने वाले बादशाह ने साल 2012 में बड़े ही गुपचुप ढंग से जैस्मिन संग शादी की थी। 2017 में दोनों ही एक बेटी के माता-पिता बने थे। जिसका नाम उन्होंने जेसीमी ग्रेस मसीह सिंह रखा है। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच टकराव होना शुरू हो गया। जो अब मीडिया के सामाने भी आ चुका है। बताया जा रहा है कि यह कपल करीबन एक साल से अलग ही रह रहा है। यही वजह है कि अब दोनों की शादी के टूटने की खबरें फैलने लगी हैं।
रैपर बादशाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस संग एक गाना आया था। जिसका नाम गेंदा फूल था। गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, लेकिन इसी गाने के बाद बादशाह पर गाना चोरी करने का आरोप लग गया। वहीं कुछ समय पहले बादशाह फेक फॉलोअर्स खरीदने के चक्कर में भी फंस गए थे। बताते चलें कि बादशाह ने सुल्तान, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, दबंग 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी आवाज़ दी है।