बॉलीवुड

कौन हैं लोक गायक रतन कहार? जिन्हें मिलेगा पद्मश्री, इस गाने ने दिलाया था फेम

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। इन 132 हस्तियों में 5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री दिया जाएगा। इन्हीं ने से एक नाम भादू लोक गायक रतन कहार का भी है।

less than 1 minute read
Jan 26, 2024
folk_singer_ratan_kahar.jpg

132 पद्म पुरस्कारों में से 5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। फिल्मी जगत से वैजयंतीमाला, चिरंजीवी, मिथुन चक्रवर्ती जैसे कई जानी मानी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस बार इस लिस्ट में लोक गायक रतन कहार का नाम भी जोड़ा गया है।


जानिए कौन हैं रतन कहार?
आपको बता दें कि लोक गायक रतन कहार 88 साल के हैं और इन्हें पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। रतन कहार को मिले इस सम्मान के लिए फैंस बधाई दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल के बीरभूम से संबंध रखने वाले भादू लोक गायक रतन अपनी कंपोजिशन 'बोड़ो लोकेर बिटी लो' की वजह से फेमस हुए। इसे उन्होंने साल 1972 में पन्नों पर उतारा था।
60 सालों का जबरदस्त अनुभव
पिछले 60 सालों से वो लोकसंगीत के साथ जुड़े हुए हैं। रतन कहार को भादू फेस्टिवल सॉन्ग्स में महारत हासिल है। 16 साल की उम्र से गाना शुरू करने वाले इस लोक गायक ने बचपन में बहुत आर्थिक तंगी झेली है। ये सफलता उनके लम्बे सालों की मेहनत का फल बताय अजा रहा है।

'बोड़ो लोकेर बिटी लो' गाकर मिला फेम
कंपोजिशन 'बोड़ो लोकेर बिटी लो' की हुक लाइन को मशहूर रैपर बादशाह ने अपने गाने 'गेंदा फूल' में इस्तेमाल किया था। ये सॉन्ग जबरदस्त तरीके से फेमस हुआ था जिसे जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया था। 'बोड़ो लोकेर बिटी लो' को चोरी करने और उन्हें क्रेडिट ना देने पर बादशाह को ट्रोल किया गया था। मामले के तूल पकड़ने पर रतन कहर को क्रेडिट देने के साथ 5 लाख रुपए भी बादशाह ने दिए थे।

Updated on:
26 Jan 2024 06:47 pm
Published on:
26 Jan 2024 06:45 pm