बॉलीवुड

रतन टाटा के निधन से बॉलीवुड में छाया मातम, बड़े से बड़े सेलेब्स ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Ratan Tata: रतन टाटा के निधन से चारों तरफ दुख का माहौल है। बॉलीवुड में भी शोक की लहर है।
2 min read
Oct 10, 2024
RATAN TATA

Ratan Tata Death News: फेमस बिजनेस टायकून रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से हर कोई दुखी है। बॉलीवुड में भी मातम छाया हुआ है। दिग्गज कलाकार रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यहां तक की इस दुखद खबर के बाद अजय देवगन ने भी अपना एक खास प्रोग्राम कैंसल कर दिया है।

सलमान खान से लेकर इन सेलेब्स ने रतन टाटा को यूं दी श्रद्धांजलि

सलमान खान: रतन टाटा के निधन पर सलमान खान ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि श्री रतन टाटा के निधन से बहुत दुख हुआ।

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'आपने अपनी दयालुता से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। आप आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले एकमात्र महान व्यक्ति होंगे। आपने देश के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं और आप की बहुत याद आने वाली है सर।'

अक्षय कुमार: अक्षय कुमार ने रतन टाटा के लिए लिखा, 'दुनिया उस व्यक्ति को अलविदा कह रही है, जिसने एक साम्राज्य से कहीं अधिक का निर्माण किया। रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। ओम शांति।'

अनुष्का शर्मा: अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'रतन टाटा जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने अपने हर काम में ईमानदारी और गरिमा को बनाए रखा। वह भारत के रत्न थे। RIP सर, आपने बहुत से लोगों को जीना सिखाया है।'

संजय दत्त: संजय दत्त लिखते हैं, 'भारत ने एक महान इंसान को खो दिया है। वह ईमानदारी और करुणा के प्रतीक थे। उनका योगदान व्यवसाय से परे था। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

अजय देवगन: अजय देवगन आज यानी 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे #AskAjay सेशन रखा था, जिसमें वह अपने फैंस के सवालों का जवाब देंगे, लेकिन रतन टाटा के निधन की खबर आने के बाद उन्होंने इस इवेंट को कैंसल कर दिया।

बता दें कि रतन टाटा के निधन पर वरुण धवन, रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और बोमन ईरानी जैसे कई सितारों ने दुख व्यक्त किया।

Published on:
10 Oct 2024 11:32 am