23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करिश्मा कपूर को लेकर बहन करीना ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सबके सामने बता दिया ‘क्रश’ का नाम

करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा कपूर के बारे में सबसे सामने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 10 Oct 2024, 11:55 AM IST

करीना कपूर- करिश्मा कपूर

बॉलीवुड भाई-बहनों की जोड़ी में करिश्मा कपूर और करीना कपूर की जोड़ी काफी पॉपुलर है। दोनों बहनें द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड में भी नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड का ट्रेलर भी सामने आ गया है, जिसमें दोनों बहनों ने कई खुलासे किए और कॉमेडी का तड़का लगाया। इस दौरान करीना कपूर ने करिश्मा कपूर के बारे में एक ऐसी बात का भी खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान होंगे।

करीना कपूर ने करिश्मा के क्रश को लेकर किया खुलासा

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में कपिल ने करीना से करिश्मा कपूर के पहले बॉलीवुड क्रश के बारे में सवाल किया। इस पर करीना ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि सलमान खान। करीना का यह जवाब सुनकर उनकी बहन करिश्मा भी हैरान रह गईं। बता दें कि करिश्मा और सलमान खान ने 1990 के दशक में एक साथ कई फिल्मों में काम किया। इनमें जुड़वा, अंदाज अपना अपना, बीवी नंबर 1 और हम साथ साथ हैं जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 का ट्रेलर देखकर क्या बोली पब्लिक? जानें पास हुई या फेल

गोविंदा बनकर आए कृष्णा अभिषेक

कपिल शर्मा शो में इस एपिसोड में बॉलीवुड को लेकर काफी बातचीत हुई है। साथ ही कॉमेडी भी भरपूर है, जिसे देखकर आप लोट-पोट हो जाएंगे। इस शो में एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपने मामा गोविंदा के रोल में भी आते हैं, जिनके पैर में हाल ही में गोली लगी थी। शो में कृष्णा से बात करते हुए करिश्मा भी बताती हैं कि वह गोविंदा के साथ एक ही दिन में गाने की शूटिंग कर लेती थीं ताकि लागत प्रभावी बन सके।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग