23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhool Bhulaiyaa 3 का ट्रेलर देखकर क्या बोली पब्लिक? जानें पास हुई या फेल

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। ट्रेलर के रिलीज होते ही इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 9 Oct 2024, 5:25 PM IST

bhool bhulaiyaa 3 trailer

'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी

Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेडेट फिल्‍म 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। इस बार फिल्म में 'रूह बाबा' का एक नहीं, दो मंजुलिका से मुकाबला होगा। 3 मिनट 50 सेंकड के इस ट्रेलर में हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का तड़का देखने को मिला है। इसमें कार्तिक के अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव, विजय राज, संजय मिश्रा, अश्विनी कालसेकर समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं।

'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर देखकर बढ़ी दर्शकों की एक्साइटमेंट

'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि निर्देशक अनीस बज्मी ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए फिल्म में कई ट्विस्ट भी डालने की कोशिश की है। साथ ही ट्रेलर में रूह बाबा और मंजुलिका के बीच होने वाली भिड़त भी दिखाई गई है। ट्रेलर के आखिर में विद्या बालन और माधुरी एक साथ दिखाई देती हैं, जो कार्तिक आर्यन से बोलती हैं, ''यही सोच रहा है ना कि हम दोनों में से असली मंजुलिका कौन है?''

भूल भुलैया 3 का ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'माधुरी और विद्या एक ही फ्रेम में यानी दिवाली में धमाका होना पक्का।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जबरदस्त ट्रेलर है। इस दिवाली सभी रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'स्त्री 2 से कई गुना बेहतर लग रहा है।'

यह भी पढ़ें: दिग्गज एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

कब रिलीज होगी 'भूल भुलैया 3'?

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 3' दीपावली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी दिन बॉक्स-ऑफिस पर रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' भी रिलीज होगी, जिसका ट्रेलर 7 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। फिल्म 'सिंघम अगेन' ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। मूवी का ट्रेलर सभी प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बना है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग