बॉलीवुड

Raveena Tandon ने अक्षय कुमार के लिए छोड़ दिया था अपना करियर, सगाई के बाद इस एक गलती से खत्म हो गया रिश्ता

रवीना टंडन ने इस बार डलहौजी में अपना जन्मदिन (Raveena Tandon Birthday) मनाया है। एक वक्त था जब रवीना और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक दूसरे के प्यार में दीवाने थे। दोनों ने सगाई भी कर ली थी हालांकि एक गलती से दोनों का रिश्ता टूट गया।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2020, 3:15 PM IST
Raveena Tandon life unknown facts
Raveena Tandon life unknown facts

नई दिल्ली | बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन ने 26 अक्टूबर को अपना जन्मदिन (Raveena Tandon Birthday) डलहौजी में मनाया। दरअसल, वहां वो अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और इस दौरान उन्होंने सेट पर ही केक कट किया। वहीं रवीना ने ट्विटर (Raveena Tandon Twitter) पर अपने सभी चाहने वालों को थैंक्स कहा है। फैंस उऩ्हें आज भी बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। रवीना 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। आज भी उन्होंने अपना जलवा कायम रखा हुआ है। रवीना जितनी अपने करियर को लेकर सुर्खियों में रही उतनी ही अपनी लव लाइफ (love life) को लेकर भी छाई रहीं। एक वक्त था जब रवीना और अक्षय कुमार एक दूसरे के प्यार में दीवाने हुआ करते थे। यहां तक कि दोनों की सगाई भी हुई लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ये रिश्ता पूरी तरह से टूट गया।

अक्षय कुमार के लिए छोड़ दिया था करियर

रवीना टंडन (Raveena Tandon और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का प्यार फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था। खिलाड़ी कुमार ने खुद रवीना को प्रपोज किया था और रवीना भी उनके साथ अपनी जिंदगी के सुनहरे सपने देख रही थीं। साल 1994 से शुरू हुआ दोनो का अफेयर लगभग तीन साल तक चला। रवीना, अक्षय को लेकर इतनी सीरियस थीं कि उन्होंने अपना करियर तक छोड़ने का मन बना लिया था। रवीना ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि अक्षय ने उनसे कहा था कि जब वो अपनी आखिरी फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगी तो दोनों शादी कर लेंगे। ऐसा इसलिए था क्योंकि अक्षय चाहते थे कि उनकी पत्नी हाउसवाइफ बने।

एंगेजमेंट के बाद इस वजह से टूटा रिश्ता

रवीना ने इस बात का खुलासा भी किया था कि उनकी अक्षय से मंदिर में सगाई हुई थी। जिसमें उनका परिवार भी शामिल हुआ था। सबकुछ सही चल रहा था लेकिन बात तब बिगड़ गई जब साल 1996 में आई फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय और रेखा के अफेयर की खबरे आने लगीं। ये भी कहा जाता है कि रवीना ने रेखा को अक्षय से दूरी बनाकर रखने को कहा था। इसी दौरान अक्षय शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे थे। जिनका रिश्ता फिल्म धड़कन के दौरान खत्म हुआ था। रवीना को अक्षय के सभी अफेयर्स की भनक लग गई थी और वो बुरी तरह से टूट गई थी। तब उन्होंने फैसला किया कि वो इस रिश्ते को खत्म करेंगी। रवीना ने बताया था कि अक्षय ने उनसे माफी भी मांगी थी लेकिन तब तक वो फैसला कर चुकी थी। रवीना ने कहा था कि मेरे लिए एक रिश्ते में ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण हैं और उनसे मुझे वही नहीं मिली।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा