बॉलीवुड

46 साल की उम्र में यह एक्ट्रेस बन गई नानी, देखिए हेमा मालिनी से नीतू सिंह तक का दादी-नानी वाला कूल अंदाज

बॉलीवुड में रवीना टंडन ही ऐसी पहली एक्ट्रेस है जिन्हे मां बनने की उम्र में सबसे यंग नानी का ताज मिला है।
2 min read
Sep 29, 2021
Raveena tandon to hema became grandmother
Raveena tandon to hema became grandmother

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सबसे यंग नानी का ताज रवीना टंडन काफी कम उम्र में ही मिल चुका है।क्योंकि वो 46 साल की उम्र में ही नानी बन गई थीं। रवीना ने 1995 में छाया और पूजा को गोद लिया था तब एक्ट्रेस की उम्र महज 21 साल की थी। उस समय छाया 11 और पूजा 8 साल की थी। मां बनने की उम्र में रवीना टंडन को नानी कहलाने का दर्जा प्राप्त हो गया था। बॉलीवुड में रवीना ही नही कुछ और भी ऐसी ही एक्ट्रेस है जिन्हें देखकर कभी लोगों का दिल धड़का करता था। आज वो दादी-नानी बन चुकी है। लेकिन इसके बाद भी इन एक्ट्रेसेस ने अपने आप को इतना मेंटेन करके रखा है कि वह कही से भी ग्रैंडपैरेंट्स नजर नहीं आतीं। रवीना टंडन को छोड़कर ये एक्ट्रेसेस सही उम्र में ग्रैंडपैरेंट्स बनी हैं। तो चलिए देखें, इन एक्ट्रेसेस का दादी-नानी वाला कूल अंदाज।

बबीता

70-80 के दशक की एक्ट्रेस बबीता ने साल 1971 में रणधीर कपूर से शादी की थी। जिसके बाद करिश्मा कपूर और करीना कूपर की मां बनी थीं। बबीता अब 74 साल की हो चुकी है। और करिश्मा के दो बच्चों के बाद वह करीना के दो बच्चों की भी नानी बन चुकी हैं।

नीतू सिंह

नीतू सिंह के फिगर को देखकर कोई इस बात का अंदाजा लगा नही कह सकता कि उनके रणवीर कपूर और ऋद्धिमा कपूर जैसे दो बड़े बच्चे है इतना ही नही वो अपनी बेटी ऋद्धिमा कपूर सैनी की बेटी समारा सैनी की नानी भी बन चुकी हैं।

रवीना टंडन

रवीना टंडन बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में से एक है। जब रवीना 21 साल की थीं तभी उन्होंने दो बच्चियों को गोद लेकर मां बनने का दर्जा प्राप्त कर लिया था। उनकी बड़ी बेटी छाया उस समय 11 साल की थी। और पूजा 8 साल की थी अब दोनो बेटियों की शादी हो चुकी है और दोनों के बच्चे भी हो चुके हैं। रवीना इन बच्चों की नानी हैं।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 72 साल की हो चुकी है लेकिन आज भी उनके डांस में वही उर्जा देखने को मिलती है जितनी जवानी के समय हुआ करती थी। देखने में काफी खूबसूरत दिखने वाली हेमा ईशा देओल की दो बेटियां और अहाना देओल के तीन बच्चों की नानी बन चुकी हैं। लेकिन यह बात तो सच है कि हेमा इस उम्र में ग्रैंडपैरेंट्स की तरह नजर नहीं आती हैं।

शर्मिला टैगोर

70-80 के दशक की एक्ट्रेस डिंपल गर्ल शर्मिला टैगोर 76 साल की हो चुकी है। कभी अपनी मुस्कान से लोगों का दिल चुराने वाली यह एक्ट्रेस आज दादी और नानी बनकर बच्चों के साथ खेलती नजर आती है। शर्मिला के चार पोते-पोतियां और एक नातिन है। अमृतिा सिंह और करीना कपूर के बच्चों की वह दादी और सोहा अली खान की बेटी की वह नानी हैं।

जया बच्चन

73साल की उम्र पार कर चुकी जया बच्चन भी दादी और नानी बन चुकी हैं। श्वेता बच्चन के दो बच्चों की वह नानी और अभिषेक बच्चन की एक बेटी की वह दादी हैं।

Published on:
29 Sept 2021 11:04 am