बॉलीवुड

रवि किशन ने ‘बाटला हाउस’ को लेकर कही ये बडी़, जानें पूरी खबर

फिल्म की शूटिंग बनारस में की गई है। इसमें स्थानीय भाषा का प्रयोग किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 4:57 PM IST
ravi kishan
ravi kishan

'बाटला हाउस' का पोस्टर लॉन्च होने के बाद से दर्शकों में फिल्म को देखने को लेकर काफी उत्साह बढ़ गया है। कुछ दिनों पहले जॉन ने इस फिल्म से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए थे अब भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने भी कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'बाटला हाउस' उनके कॅरियर में सबसे अच्छी फिल्मों में से एक होगी। रवि किशन जॉन अब्राहम के साथ फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगे।

नजर आएंगे एक दमदार किरदार में

रवि किशन ने कहा, 'मैं 'बाटला हाउस' में बहुत ही दमदार किरदार निभा रहा हूं और यह फिल्म मेरे कॅरियर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक होगी। इस अवसर के लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। कहानी बहुत ही गंभीर है...मैं फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहा हूं।'

जॉन के साथ काम करने का अच्छा अनुभव रहा
रवि ने कहा कि फिल्म में जॉन के साथ काम करने का अनुभव बेहद ही शानदार रहा। इस फिल्म के अलावा अगर रवि किशन की आने वाली और फिल्मों में की बात की जाए तो वह सन्नी देयोल और साक्षी तंवर के साथ 'मोहल्ला अस्सी' में जल्द दिखाई देंगे। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म प्रदर्शन के लिहाज से मेरे लिए बहुत फायदेमंद रही और इसका किरदार यथार्थवादी और मेरे दिल के बहुत करीब है।' 'मोहल्ला अस्सी' को करीब दो साल की लड़ाई के बाद सेंसर प्रमाणपत्र हासिल हुआ है। बता दें, 'मोहल्ला अस्सी' विवादों में फंसी हुई थी। फिल्म की शूटिंग बनारस में की गई है। इसमें स्थानीय भाषा का प्रयोग किया गया है। जिसके चलते कुछ आपत्तिजनक शब्द संवादों में आ गए और इसे विवादों का सामना करना पड़ा। अब यह फिल्म 16 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

Published on: